क्रिकेट के भाई पांड्या ने कोच को किया सम्मानित, 80 लाख, शादी और कार के तोहफे दिए

मुंबई 

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हैं और क्रुणाल पांड्या भी भारत के लिए खेल चुके हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 में अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता था. हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे तो वहीं क्रुणाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य गेंदबाज के रूप में उभरे. ये दोनों खिलाड़ी ऑन-फील्ड के साथ ही ऑफ-फील्ड भी काफी बेहतर हैं. हार्दिक और क्रुणाल ने अपने कोच जितेंद्र सिंह के लिए काफी कुछ किया है.

हार्दिक और क्रुणाल ने अदा की गुरू दक्षिणा

पांड्या ब्रदर्स के कोच जितेंद्र सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि 'आज हार्दिक और क्रुणाल आर्थिक रूप से काफी मजबूत हो गए हैं, लेकिन वो मेरे लिए आज भी पहले जैसे ही हैं'. जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि '2018 में जब मेरी बहन की शादी हुई, तब इन दोनों ने मेरी फाइनेंशियली काफी मदद की. इसके बाद जब दूसरी बहन की शादी हुई, तब भी कई गिफ्ट्स दिए'.

हार्दिक ने कोच को गिफ्ट की कार

जितेंद्र सिंह ने आगे बातचीत में बताया कि '2015-16 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद हार्दिक ने मुझे एक कार गिफ्ट दी. हार्दिक ने कोच ने बताया कि वो उसकी पहली ही सीरीज थी और वो अभी फाइनेंशियली सैटल भी नहीं थी, लेकिन फिर भी वो मेरे लिए कार लेकर आया. मैंने उससे तब मना भी किया तो उसने कहा कि बाइक से जाते हैं और हम नहीं चाहते कि आपको चोट लग जाए, इसलिए ये आपकी सेफ्टी के लिए है. उस गाड़ी की कीमत करीब 5-6 लाख रुपये थी'.

मां के इलाज में भी मदद की

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2015 में डेब्यू कर रहे थे और जितेंद्र सिंह की मां की तबियत खराब थी. जितेंद्र सिंह ने इसे लेकर बताया कि 'मैंने हार्दिक से इस बारे में कुछ नहीं कहा, क्योंकि मैं उसका ध्यान नहीं भटकाना चाहता था. लेकिन जब बड़ौदा लौटने के बाद उससे मेरी बात हुई तो मैंने सबकुछ बताया, तब उसने मुझसे कहा कि मेरा सारा पैसा ले लो, लेकिन अपनी मां का ध्यान रखो'.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति