बीड़ी विवाद पर भड़के रविशंकर प्रसाद, तेजस्वी यादव की पोल खोलने की तैयारी

नई दिल्ली
भाजपा के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद ने केरल कांग्रेस के विवादित ट्वीट 'बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार' पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसे बिहार विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाकर राजद नेता तेजस्वी यादव को एक्सपोज करेंगे, क्योंकि बिहार को अपमानित करने का काम कांग्रेस की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पर तेजस्वी यादव की चुप्पी को बिहार की जनता देख रही है और उन्हें करारा जवाब मिलेगा।
 
मीडिया से बातचीत के दौरान प्रसाद ने इसे बिहार और यहां की जनता की अस्मिता पर हमला बताया। उन्होंने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पोस्ट बिहार के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की चुप्पी पर निशाना साधा, खासकर तेजस्वी से इस बयान की निंदा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस अपमान का जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए देगी।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भाषा की मर्यादा तोड़ी, अब बिहार को बीड़ी से जोड़कर उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाई। उन्होंने इसे कांग्रेस की नीच मानसिकता का सबूत बताया और इंडी गठबंधन की चुप्पी को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार, जो चाणक्य, भगवान बुद्ध, और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की धरती है, इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपा नेता संजय मयूख ने भी इस मामले पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा के फ्लॉप होने से हताश हैं, जिसके चलते वे और उनकी बहन प्रियंका गांधी 'बम' जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस केरल के पोस्ट को बिहार और यहां के लोगों का अपमान बताया, जो चाणक्य, बुद्ध और स्वतंत्रता संग्राम की भूमि है।

उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने का जिक्र करते हुए कांग्रेस से तत्काल माफी की मांग की। तेजस्वी यादव और वामपंथी दलों की चुप्पी की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता इस अपमान का जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी और कांग्रेस व राजद को करारा सबक सिखाएगी।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति