सिनर बनाम अल्कारेज! यूएस ओपन फाइनल में होगा जबरदस्त टक्कर, जोकोविच भी तैयार

न्यूयॉर्क

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने यूएस ओपन 2025 में मेन्स सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में एंट्री कर ली है. शुक्रवार (5 सितंबर) को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में जैनिक सिनर ने कनाडा के फेलिस्क ऑगर अलियासिमे को चार सेट तक चले मुकाबले में 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया. सिनर ने 25वीं वरीयता प्राप्त कनाडाई खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबला 3 घंटा और 21 मिनट में जीता.

अब इटली के जैनिक सिनर का फाइनल में सामना वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्कारेज से होगा. स्पेनिश स्टार अल्कारेज ने पहले सेमीफाइनल में 7वीं सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-6 (4), 6-2 से हराया. अल्कारेज को ये मुकाबला जीतने में 2 घंटे और 23 मिनट लगे. जोकोविच ने इससे पहले अल्कारेज के खिलाफ 8 में से 5 मुकाबले जीते थे, लेकिन अबकी बार सर्बियाई खिलाड़ी का जादू नहीं चला.

देखा जाए तो जैनिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिड़ेंगे. इतालवी खिलाड़ी ने विम्बलडन 2025 के फाइनल में कार्लोस अल्कारेज को हराया था. उससे पहले कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में जैनिक सिनर की चुनौती ध्वस्त की थी.

अल्कारेज और सिनर में किसका पलड़ा भारी?
24 साल के जैनिक सिनर ओपन एरा में रॉड लेवर (1969), रोजर फेडरर (2006-07, 2009) और नोवाक जोकोविच (2015, 2021, 2023) के बाद एक सीजन में सभी चार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे पुरुष टेनिस प्लेयर हैं. अल्कारेज और सिनर के बीच अबतक 14 मुकाबले हुए हैं. इसमें अल्कारेज ने 9 और सिनर ने 5 मैच जीते.

22 वर्षीय कार्लोस अल्कारेज साल 2022 में यूएस ओपन जीत चुके हैं. वहीं जैनिक सिनर ने पिछले साल यहां पर खिताब जीता था. अल्कारेज ने कुल मिलाकर पांच ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. इसमें विम्बलडन (2023, 2024), फ्रेंच ओपन (2024, 2025) और यूएस ओपन (2022) शामिल है. वहीं जैनिक सिनर चार ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुके हैं. सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन (2024, 2025), यूएस ओपन (2024) और विम्बलडन (2025) जीता था.

उधर यूएस ओपन 2025 के महिला सिंगल्स फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका का सामना यूएसए की अमांडा अनिसिमोवा से होगा. बेलारुस की सबालेंका ने पहले सेमीफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया था. वहीं आठवीं सीड अनिसिमोवा ने सेमीफाइनल में जापान की नाओमी ओसाका को 6-7 (4), 7-6 (3), 6-3 से पराजित किया.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति