अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के भाषण पर जताया आभार, कहा- ‘भारत हमेशा सर्वोपरि रहेगा’

मुंबई,

बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। अनुपम खेर ऐसे ही कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कभी गंभीर, कभी हास्य भरे, और कभी भावुक कर देने वाले जैसे अलग-अलग किरदार निभाए हैं। लेकिन इन सबके बीच जो बात उन्हें सबसे अलग बनाती है, वह है उनका देश के प्रति गहरा प्रेम और बेबाक अंदाज।

वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और देश के हित से जुड़ी बातों पर अपने विचार खुलकर रखते हैं। शनिवार को अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा की जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक सार्वजनिक मंच से भाषण दे रही हैं। भाषण के दौरान उन्होंने अनुपम खेर के देशभक्ति से जुड़े साहसी रवैये की प्रशंसा की। खेर के अनुसार, यह क्लिप किसी ने उन्हें भेजी, जिसे देखकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अनुपम खेर ने कहा कि यह भाषण सुनकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए देशभक्ति एक सामान्य बात है और भारत हमेशा सबसे ऊपर रहेगा।

उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, किसी ने मुझे आपके इस भाषण का अंश भेजा, जहां आपने मेरे देश के प्रति अपने साहस को दिखाने की प्रशंसा की। इसके लिए आपका धन्यवाद एवं आभार। मेरे लिए तो ये स्वाभाविक सी बात है। भारत हमेशा सर्वोपरि रहा है और रहेगा! जय हिन्द।”

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने अनुपम खेर के विचारों की सराहना की और कहा कि वे सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, असल ज़िंदगी में भी एक सच्चे देशभक्त हैं।

आपको बता दें कि अनुपम खेर इन दिनों ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने महात्मा गांधी का किरदार निभाया है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति