‘द बंगाल फाइल्स’ की धीमी शुरुआत, पहले दिन फीकी पड़ी कमाई

मुंबई,

फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आखिरकार 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। महीनों से फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आ रहे थे, लेकिन इस दौरान फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता साफ देखने को मिल रही थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पहले ही दिन 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की थी और धीरे-धीरे जबरदस्त कमाई करते हुए 250 करोड़ के क्लब में पहुंची थी।

‘द कश्मीर फाइल्स’ की तुलना में ‘द बंगाल फाइल्स’ की शुरुआत काफी धीमी रही है। फिल्म की कहानी 1946 में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ यानी कलकत्ता दंगे पर आधारित है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘द बंगाल फाइल्स’ और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ आमने-सामने हैं। इस फिल्म के जरिए टाइगर लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे थे।

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बागी 4’ ने पहले ही दिन तगड़ी शुरुआत करते हुए लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे तुलना करें तो ‘द बंगाल फाइल्स’ का आंकड़ा बहुत ही कम रहा है। हालांकि, फिल्ममेकर्स को वीकेंड से ज्यादा उम्मीदें हैं।

बता दें कि ‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सास्वत चैटर्जी और नामाशी चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी दो हिस्सों में चलती है। एक तरफ वर्तमान में, जहां एक सीबीआई ऑफिसर शिव पंडित, जिसका किरदार दर्शन कुमार ने निभाया है, जिसे पश्चिम बंगाल में एक लड़की के गायब होने पर जांच करने के लिए भेजा जाता है। दूसरी तरफ कहानी चलती है आजादी और भारत के विभाजन से पहले की। यह भारती, जिसकी भूमिका में सिमरत कौर है, के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति