इंडिया ए की कमान श्रेयस अय्यर को, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मुकाबलों के लिए पूरी टीम हुई घोषित

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वाले दो बहु-दिवसीय मैचों के लिए सीनियर पुरुष चयन समिति ने शनिवार को इंडिया ए टीम का ऐलान किया है। आगामी सीरीज के लिए अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वाले दो बहु-दिवसीय मैचों के लिए सीनियर पुरुष चयन समिति ने शनिवार को इंडिया ए टीम का ऐलान किया है। आगामी सीरीज के लिए अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान चुना गया है। इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज 16 सितंबर से शुरू होगी। दूसरा बहु-दिवसीय मैच 23 सितंबर, 2025 को शुरू होगा। दोनों मैच लखनऊ में होंगे।
 
आगामी एशिया कप से बाहर रहने के बाद श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 सितंबर से लखनऊ में खेले जाने वाले दो बहु-दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। मुंबई का यह बल्लेबाज उस टीम की कप्तानी करेगा जिसमें साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे कुछ अन्य नए टेस्ट खिलाड़ी भी शामिल हैं। केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को 23 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मैच के लिए दो अन्य खिलाड़ियों की जगह ए टीम में शामिल किया जाएगा। यह 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास के तौर पर होगा। दोनों खिलाड़ी को एशिया कप के लिए आराम दिया गया है। दो बहु-दिवसीय मैचों के बाद, भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को कानपुर में तीन वनडे मैच खेलेंगे।

इंडिया ए टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति