शुभमन गिल की नेट्स पर बैटिंग ने चौंकाया विराट-धोनी को, पूर्व कोच ने खोला राज़

नई दिल्ली
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल टीम इंडिया के उभरते सितारों में से एक हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के रिटायर होने के बाद सभी फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है। टेस्ट में कप्तान बनाने के बाद उन्हें आगामी एशिया कप 2025 में टी20 टीम का उप-कप्तान भी बनाया गाय है। वहीं रिपोर्ट्स यह भी हैं कि उन्हें जल्द ही वनडे टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है। शुभमन गिल सभी फॉर्मेट के खिलाड़ी है, अंडर-19 वर्ल्ड कप से लेकर सीनियर टीम तक उन्होंने हर मौके पर खुदको साबित किया है। कोहली-धोनी और शास्त्री ने गिल के पहले सेशन के बाद ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि इस लड़के में कुछ खास है और यह अगला उभरता सितारा बन सकता है।

इसका खुलासा हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने किया है। बांगर ने बताया कि कैसे गिल ने 2019 वर्ल्ड कप की तैयारियों के दौरान हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। शास्त्री तो चाहते थे कि उन्हें उसी समय प्लेइंग XI में जगह दी जाए।

बांगर ने दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर कहा, "यह उनका पहला सत्र था और वह नेट्स पर बल्लेबाजी करने उतरे। रवि शास्त्री मुख्य कोच थे, कप्तान विराट कोहली थे और एमएस धोनी अभी भी टीम में थे। हम 2019 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे थे। साइड-आर्म थ्रोअर्स और मैंने शुभमन को गेंदबाजी करना शुरू किया। जब हम गेंद को ऊपर की ओर डालते, तो वह ड्राइव खेलते।"

थोड़ा सा ऑफ-स्टंप के बाहर है तो कट मारे। थोड़ा सा शॉर्ट दे दो तो पुल मारे। दूसरा नेट बंद हो गया, इनका ही नेट चल रहा था और सब देख रहे हैं कि ये क्या है।" बांगर ने यह भी बताया कि कोच शास्त्री गिल को लेकर कितने उत्साहित थे, उन्होंने कहा कि वह गिल को सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहते थे।

उन्होंने आगे कहा, "कोच रवि शास्त्री इतने प्रभावित हुए कि वह उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहते थे। 'इसको अभी खिला दो।' उन्होंने अपने पहले नेट सेशन में ही ऐसी छाप छोड़ी, और तब हमें एहसास हुआ कि यह लड़का खास है।"

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति