कार्लोस अल्कारेज का धमाका, सिनर को हराकर बने यूएस ओपन चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी

न्यूयॉर्क

कार्लोस अल्कारेज ने रविवार को यूएस ओपन फाइनल में जैनिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया. यह लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट रहा जिसमें दोनों खिलाड़ी खिताबी मुकाबले में आमने-सामने आए. इस जीत के साथ अल्कारेज ने फ्लशिंग मीडोज पर अपना दूसरा और कुल मिलाकर छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता.

फाइनल मुकाबले में मौजूद रहे ट्रंप

फाइनल के दौरान आर्थर ऐश स्टेडियम में स्पॉन्सर के सुइट में मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. कुछ ने उनके लिए तालियां बजाईं तो कुछ ने हूटिंग की. मैच शुरू होने में लगभग आधा घंटा इसलिए भी देरी हुई क्योंकि हजारों दर्शक सुरक्षा जांच की लंबी कतार में फंसे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति की मौजूदगी के चलते सुरक्षा बेहद कड़ी थी. 

बेहद रोमांचक मुकाबला

आखिरी बार साल 2000 में बिल क्लिंटन यूएस ओपन में मौजूद रहे थे. बारिश की वजह से बंद छत के नीचे खेला गया फाइनल शुरुआत से ही रोमांचक रहा. कार्लोस अल्कारेज ने मौजूदा चैंपियन सिनर पर शुरुआत से दबाव बनाए रखा. करीब दो महीने पहले विम्बलडन में सिनर से मिली हार का बदला अल्कारेज ने इस बार जीत दर्ज करके चुका लिया.

अल्कारेज ने छीनी नंबर-1 की रैंकिंग

इस जीत के साथ अल्कारेज और सिनर के बीच आमने-सामने का रिकॉर्ड अब 10-5 हो गया है. ग्रैंड स्लैम खिताबों की गिनती में भी अल्कारेज 6-4 से आगे निकल गए हैं, जबकि यूएस ओपन फाइनल्स में उनका पलड़ा 2-1 हो गया है. इस खिताबी जीत के साथ 22 वर्षीय अल्कारेज ने 24 वर्षीय सिनर से विश्व नंबर-1 की रैंकिंग भी छीन ली.

पुरुष टेनिस में कायम दोनों का जलवा

फिलहाल पुरुष टेनिस में अल्कारेज और सिनर का दबदबा कायम है. पिछले आठ ग्रैंड स्लैम खिताबों में से सभी इन्हीं दोनों ने जीते हैं. पिछले 13 ग्रैंड स्लैम में से 10 खिताब इनके नाम रहे, जबकि बाकी तीन नोवाक जोकोविच ने जीते.

रविवार का फाइनल टेनिस इतिहास में पहला मौका बना, जब एक ही सीजन में लगातार तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल्स में वही दो खिलाड़ी आमने-सामने उतरे.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति