iPhone 17 की लॉन्च डेट तय, सेल की तारीख भी आई सामने, जानिए कब खरीद पाएंगे

नई दिल्ली

ऐपल को पसंद करने वाले यूजर्स उत्साहित हैं, क्योंकि 9 सितंबर को कंपनी आईफोन 17 सीरीज को पेश करने वाली है। Awe Dropping नाम से इवेंट रखा गया है, जिसमें यह प्रीमियम फोन लॉन्च होगा। इसके सीरीज के चार मॉडल आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स लॉन्च हो सकते हैं। लगभग सभी लोग यह तो जानते हैं कि आईफोन 17 सीरीज के चार मॉडल 9 सितंबर को लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन इसकी सेल कब शुरू हो रही है और आप कब बुकिंग कर सकते हैं, इसकी जानकारी कम लोगों को है। चलिए, जान लेते हैं विस्तार से।

Pre Booking कब और Sale कब से शुरू?
ऐपल पिछले दो साल के ट्रेंड को देखें तो आईफोन 17 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर, शुक्रवार से शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद, आधिकारिक सेल और शिपिंग 19 सितंबर, शुक्रवार से शुरू होगी। यह टाइमलाइन ऐपल के पिछले लॉन्च पैटर्न से मेल खाती है, जिसमें नए आईफोन आमतौर पर घोषणा के दस दिन बाद बाजार में आते हैं। लिहाजा, ये कहा जा सकता है कि लॉन्च 9 सितंबर, प्री-ऑर्डर शुरू 12 सितंबर से और सेल 19 सितंबर से शुरू होगा। यह टाइमलाइन अमेरिका और भारत जैसे बड़े बाजारों में लागू होगी। कुछ छोटे बाजारों में फोन कुछ दिन बाद बाजार में उपलब्ध हो सकते हैं।

आईफोन 17 एयर की चर्चा खूब
इवेंट को ऐपल की वेबसाइट, यूट्यूब और ऐपल टीवी पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, ताकि दुनिया भर के फैंस इसे देख सकें। आईफोन 17 सीरीज में कई नए और रोमांचक फीचर्स होने की उम्मीद है। सबसे खास है आईफोन 17 एयर, जो प्लस मॉडल की जगह लेगा। यह फोन बेहद पतला होगा और इसमें नए A19 और A19 प्रो चिप्स होंगी। इसमें बेहतर कैमरा सिस्टम और अट्रैक्ट करने वाली डिजाइन होगी। ये सभी फोन iOS 26 पर काम करेंगे।

आईफोन 17 AIR में हो सकते हैं ये फीचर्स
लीक हुई जानकारी के आधार पर, आईफोन 17 एयर में कई शानदार फीचर्स हो सकते हैं। स्टोरेज 256GB, 512GB और 1TB हो सकता है। यह ऐपल का अब तक का सबसे पतला फोन होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5 मिमी होगी। इसमें नया A18 बायोनिक चिपसेट प्रोसेसर हो सकता है। पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है। इसमें एक्शन बटन और कैप्चर बटन हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी कह रही हैं कि यह फोन बिना सिम कार्ड स्लॉट और चार्जिंग पोर्ट के लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,09,900 रुपये हो सकती है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति