अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का बड़ा रक्तदान अभियान, पोस्टर भी हुआ जारी

 नई दिल्ली

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से 17 सितंबर को विश्वव्यापी मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। देशभर के शहरों के साथ 50 से ज्यादा देशों में 7500 से अधिक शिविर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भी रक्तदान शिविर आयोजित होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करेंगे।

सिक्किम में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, पंजाब में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के पोस्टर का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बैनर का विमोचन किया।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से गत 10 वर्षों में आयोजित मेगा रक्तदान शिविरों में 10 लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है। इस बार फिर से कीर्तिमान रचने की तैयारी है। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर रक्त की कमी को पूरा करने, युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने एवं मानवता की सेवा के उद्देश्य से यह आयोजन होगा।

2022 में एकत्र हुआ था 5600 यूनिट ब्लड
बता दें कि 17 सितंबर को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का स्थापना दिवस है। इस मौके पर 2022 में भी रक्तदान शिविर का आयोजन कई शहरों में किया गया था, जिसमें 5600 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ था. इस ब्लड को जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उनकी मदद की गई। तेरापंथ युवक परिषद ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान कर कैंप को सफल बनाने की अपील की है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति