‘जग्गा जासूस चोर है’ के नारे से गूंज उठी विधानसभा, जासूसी कांड पर कांग्रेस का हंगामा

जयपुर

विस्तार- राजस्थान विधानसभा में जासूसी कांड को लेकर बुधवार को भी जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने सदन में "जग्गा जासूस चोर है" लिखी टोपी पहनकर प्रदर्शन किया और सरकार पर जासूसी कराने का आरोप लगाया। विपक्ष ने स्पीकर से इस मुद्दे पर व्यवस्था देने की मांग की और कार्यवाही को बाधित किया। यह विवाद मंगलवार को तब शुरू हुआ था जब नेता प्रतिपक्ष ने सदन में कांग्रेस विधायकों की कैमरे लगाकर जासूसी करने के आरोप लगाए थे। हो हंगामें और नारेबाजी के बाद कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल से वाकआउट भी कर दिया।
 
 बुधवार को प्रश्नकाल शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्पीकर वासुदेव देवानी से जासूसी कांड पर व्यवस्था देने की मांग की। जूली ने कहा…कल हमने सदन में अपनी बात रखी थी। सरकार के मुख्य सचेतक ने भी अपने मन के उद्गार प्रकट कर दिए थे।  हमारी मांग है कि स्पीकर इस बात पर व्यवस्था दें कि सदन में किसके कहने पर हमारी जासूसी करवाई गई। जो कैमेर लगाए गए हैं वे किस मद से खरीदे गए और क्या इसकी इंटेलीजेंस इसकी परमीशन ली गई और इन कैमरों का एक्सेस कहां-कहां पर है और यह जासूसी कौन कर रहा है।

 स्पीकर बोले इस मामले में व्यवस्था प्रश्नकाल के बाद दूंगा। लेकिन जूली प्रश्नकाल से पहले ही व्यवस्था देने की मांग पर अड़़ गए। जूली ने कहा कि आप पांच मिनट पहले व्यवस्थ दे दो, प्रश्नकाल बाद में भी चल जाएगा। लेकिन स्पीकर ने इसके लिए मना कर दिया। स्पीकर बोले मैं नियमों से ही चलूंगा। मैंने व्यवस्था दे दी है कि प्रश्नकाल के बाद जवाब दूंगा।  
 
इस पर कांग्रेस विधायकों व्यवस्था की मांग को लेकर अड़ गए। जूली ने कहा कि स्पीकर अभी व्यवस्था दें तो कांग्रेस विधायक भी सहयोग करेंगे। स्पीकर अपनी बात पर अड़़े रहे। इसके बाद कांग्रेस विधायक विरोध दर्ज करवाते हुए वेल में उतर गए।
 
वेल में कांग्रेसी विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने नारे लगाए…जासूसी करना कहां से सीखा…मोदी से मोदी से। जासूसी करना कहां से सीखा…वोट चोरों से, वोट चोरों से। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल में बहिर्गमन कर दिया।  कांग्रेस विधायकों के सदन से बाहर जाने के बाद उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ बोले कि कांग्रेस विधायक टोपी और टी-शर्ट की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पीकर विपरीत परिस्थितियों में भी सदन अच्छे से चला रहे हैं। इस पर स्पीकर बोले कि मैं किसी के दबाव में नहीं आता हूं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति