इतिहास रचने की दहलीज पर अर्शदीप सिंह, T20I में भारतीय क्रिकेट का नया रिकॉर्ड!

नई दिल्ली
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया आज अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ करेगी। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नजरें इतिहास रचने पर होगी। अर्शदीप के सामने उस मुकाम को हासिल करने का मौका है जिसे आज तक कोई भारतीय हासिल नहीं कर पाया है। जी हां, यह रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने का। अर्शदीप सिंह ने अभी तक खेले 63 मैचों में 18.30 के औसत और 8.29 की इकॉनमी के साथ सर्वाधिक 99 विकेट चटकाए हैं। वह विकेट के शतक से मात्र 1 कदम दूर है। अगर वह आज यूएई के खिलाफ एक विकेट चटकाते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में हार्दिक पांड्या एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम 90 से अधिक विकेट दर्ज हैं। पांड्या ने अभी तक इस फॉर्मेट में 94 विकेट चटकाए हैं। वह अपने शतक से 6 कदम दूर हैं। उम्मीद है पांड्या भी इसी टूर्नामेंट में 100 विकेट पूरे कर लेंगे। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी हैं। बुमराह ने इस फॉर्मेट में 89 विकेट चटकाए हैं। वहीं चहल और भुवी अब भारतीय टी20 सेटअप का हिस्सा नहीं हैं।

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज-
अर्शदीप सिंह- 99
युजवेंद्र चहल- 96
हार्दिक पांड्या- 94
भुवनेश्वर कुमार- 90
जसप्रीत बुमराह- 89

एशिया कप के जरिए भारतीय टीम की नजरें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों पर होगी। सबसे पहला टास्क सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग XI को चुनने का है। शुभमन गिल को टी20 टीम का उप-कप्तान बनाने के बाद प्लेइंग XI चुनने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। ऐसे में संजू सैमसन अपनी जगह खो सकते हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में से किन दो स्पिनर्स को मौका मिलेगा ये भी देखने वाली बात होगी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति