श्रेयस तलपड़े का संदेश: इमरजेंसी की कहानी हर पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े का कहना है कि इमरजेंसी की कहानी हर पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए जिससे लोगों को इतिहास से सीख मिल सके। श्रेयस तलपड़े ने कंगना रनौत निर्मित-निर्देशित फिल्म इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। इमरजेंसी का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 12 सितंबर को ज़ी सिनेमा पर हो रहा है।

श्रेयस तलपड़े ने कहा, मेरा मानना है कि इमरजेंसी की कहानी हर पीढ़ी को जाननी चाहिए। यह सिर्फ अतीत का कोई वाकया नहीं है। जिन्होंने इसे झेला, उनके लिए यह अब भी एक जीती-जागती याद है, लेकिन नई पीढ़ी इसके बारे में लगभग कुछ नहीं जानती। इस फ़िल्म के ज़रिए उन्हें असलियत देखने का मौका मिलेगा – उस दौर की मुश्किलें समझने का और यह भी सीखने का कि ऐसी गलती दोबारा कभी नहीं होनी चाहिए। यही इतिहास से मिलने वाली सबसे बड़ी सीख है।

श्रेयस तलपड़े ने कहा, अटल जी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी थी, क्योंकि वे ऐसे नेता हैं जिन्हें हर कोई बेहद सम्मान देता है। ज़्यादातर लोग उन्हें सिर्फ 90 के दशक और 2000 के दशक के प्रधानमंत्री के तौर पर याद करते हैं, लेकिन उनके शुरुआती दिनों और इमरजेंसी के दौरान उनकी भूमिका के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कंगना ने इस दौर पर गहरी रिसर्च की थी और उन्होंने मेरे साथ अटल जी के भाषण, उनका बोलने का अंदाज, यहां तक कि उनकी छोटी-छोटी बारीकियां भी साझा कीं। उस मार्गदर्शन की वजह से मैं अटल जी का वो रूप सामने ला पाया जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति