यूपी में बढ़ेगा कनेक्टिविटी नेटवर्क, 22 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होंगी 1,540 बस रूट्स

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में परिवहन की समस्या से गुजर रहे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अच्छी खबर हैं. जल्द ही ग्रामीण इलाकों को जिले के डिपो मुख्यालय से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री जनता बस सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा. शुरुआती दौर में पहले चरण में 22 जिलों में इस परिवहन सेवा का संचालन शुरू होगा. जिससे गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों का आना-जाना आसान होगा. 

पहले चरण में ये कोशिश की जाएगी कि एक जिले के सबसे बड़े ब्लॉक तहसील को दूसरे जिले के साथ कनेक्ट किया जाए. यहां एक महीने तक बस सेवा का संचालन किया जाएगा. इस बीच अगर किसी तरह की परेशानी या कमियां दिखाई देती हैं तो उन्हें दूर किया जाएगा और फिर इसके दायरे को बढ़ाया जाएगा. 

गांवों को मुख्य शहरों से जोड़ने की तैयारी

तमाम कमियों को दूर करने के बाद पूरे प्रदेश में 1540 मार्गों पर मुख्यमंत्री जनता बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6 सितंबर को ही कई बसों को संचालन भी शुरू किया था और अब परिवहन विभाग में ग्रामीणों के लिए जनता बस सेवा के संचालन पर भी मंथन किया जा रहा है. 

इस प्रस्ताव के तहत परिवहन विभाग द्वारा गांवों को मुख्य शहरों से जोड़ने के लिए प्रथम जिला व डिपो मुख्यालय तक बसें चलाईं जाएंगी. जो कम किराये में ग्रामीणों के लिए उपलब्ध होंगी. इन बसों में दूसरी बसों के मुकाबले किराया भी कम होगा. 

पहले चरण में 22 जिलों में जनता बस सेवा का संचालन होगा. इनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, बरेली, मथुरा, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, एटा, फिरोजाबाद, वाराणसी, जौनपुर और बलिया जैसे जिलों को शामिल किया गया है. 

परिवहन विभाग के मुताबिक इन बसों के संचालन के लिए सिंगर क्रू संचालन व्यवस्था लागू होगी. ये बसें चार चक्कर लगाएंगी. इनकी दूरी 60-80 किमी तक रहेगी. इसके साथ भी ये भी प्लान है कि बस का ठहराव गाँव में होना जरूरी होगा. किसी भी मार्ग पर तीन या तीन से ज्यादा बसों को संचालन जरूरत के हिसाब से किया जा सकेगा.    

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति