अनोखा गैजेट लॉन्च: Acer का मोबाइल हॉटस्पॉट, साथ में 16 डिवाइस जुड़ेंगी बिना झंझट

नई दिल्ली

जाने-माने लैपटॉप ब्रैंड एसर ने भारत में एक खास डिवाइस एसर कनेक्‍ट एम4 5जी वाई-फाई मोबाइल हॉटस्‍पॉट को लॉन्‍च किया है। पहली नजर में यह देखने पर कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन या फोन जैसा लगेगा पर है नहीं। इसे आप पॉकेट राउटर की तरह समझ सकते हैं, जिसमें नैनो सिम, ई सिम या वी सिम को लगाया जा सकता है। उसके साथ यह दूसरी डिवाइसेज को बहुत तेजी से इंटरनेट कनेक्‍ट‍िविटी से जोड़ सकता है। दावा कि इस हॉटस्‍पॉट को 135 से ज्‍यादा देशों में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। वाईफाई 6 की मदद से यह एकसाथ 16 डिवाइस में इंटरनेट चला सकता है।

Acer Connect M4 5G Mobile Wi-Fi Mobile hotspot के भारत में प्राइस
इस डिवाइस की कीमत 19 हजार 999 रुपये है और इसे एमेजॉन के अलावा एसर इंडिया के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्‍टोर्स से ल‍िया जा सकता है।
 
Acer Connect M4 के फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस
Acer Connect M4 को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि इसे टफ कंडीशंस में भी इस्‍तेमाल किया जा सके। यह आईपी68 रेटिंग के साथ आता है और धूल व पानी से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। इसमें 3जीबी LPDDR4X रैम दी गई है। साथ में 8GB eMMC स्‍टोरेज मिलता है। इसकी 8000mAh की बैटरी के साथ इस हॉटस्‍पॉट को 28 घंटों तक यूज किया जा सकता है और टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

पावर बैंक की तरह भी कर सकते हैं इस्‍तेमाल
होने को यह एक मोबाइल हॉटस्‍पॉट डिवाइस है, लेकिन किसी पावर बैंक की तरह भी इस्‍तेमाल में लाई जा सकती है। इसमें WPA3 इन्‍क्र‍िप्‍शन मिलता है। साथ में सिम लॉक और बिल्‍ट-इन वीपीएन भी है, जिससे डेटा की सुरक्षा बनी रहती है। इस डिवाइस में ऑटौमेटिक सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर अपडेट आते हैं, जिससे इसे अपडेट रखने का झंझट नहीं रहता।

रिपोर्ट के अनुसार, इस डिवाइस को 20 जीबी डेटा पैक के साथ लाया गया है। डेटा की वैलिड‍िटी 6 महीने है। अगर आप कामकाज के सिलस‍िले में देश से बाहर जाते हैं तो यह डिवाइस अपने आप लोकल मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के साथ कनेक्‍ट हो जाएगा। आपको किसी मैनुअल सेटअप की जरूरत नहीं होगी। सिम के झंझट में नहीं फंसना होगा और किसी तरह की रोमिंग भी नहीं चाहिए होगी, ऐसा एक रिपोर्ट में एसर की तरफ से कहा गया है। इसमें 2.4 इंच का टचस्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले मिल जाता है, जिससे आप डिवाइस को ऑपरेट कर पाएंगे। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक का चिपसेट लगाया गया है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति