हड्डियों को मजबूत करने के लिए प्रेग्नेंसी के बाद क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह

प्रेग्नेंसी और मां बनने का सफर एक महिला के शरीर में कई बदलाव होते हैं। ऐसे में पोस्टपार्टम रिकवरी के दौरान जहां ज्यादातर ध्यान वजन घटाने और ब्रेस्टफीडिंग पर दिया जाता है, वहीं एक और जरूरी पहलू अक्सर अनदेखा रह जाता है- हड्डियों का स्वास्थ्य

जी हां, प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में शरीर में कैल्शियम की जरूरत ज्यादा बढ़ जाती है। इसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है! अच्छी खबर यह है कि सही डाइट के जरिए आप न केवल इस नुकसान की भरपाई कर सकती हैं, बल्कि अपनी हड्डियों को पहले से भी ज्यादा मजबूत बना सकती हैं। आइए जानते हैं उन पोषक तत्वों और फूड्स के बारे में जो आपकी पोस्टपार्टम रिकवरी का हिस्सा जरूर होने चाहिए।

न्यूट्रिशनिस्ट, बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का लगभग 2-3% कैल्शियम शिशु को मिलता है। वहीं, ब्रेस्टफीडिंग के दौरान हर दिन 300-400 mg कैल्शियम सीधे दूध के जरिए शिशु तक पहुंचता है। इसके साथ ही, प्रेग्नेंसी के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर गिर जाता है, जिसके कारण भी हड्डियों की डेंसिटी 3% तक कम हो सकती है।

कैल्शियम से भरपूर डाइट
कैल्शियम हड्डियों के निर्माण के लिए सबसे जरूरी है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें-

    रागी- रागी कैल्शियम का एक शानदार सोर्स है। इससे दलिया, पराठे या इडली बनाई जा सकती है।
    तिल के बीज- थोड़े से तिल के बीजों में ही भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इन्हें लड्डू बनाकर, दही या सलाद में मिलाकर खाएं।
    दूध और दही- डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम के सबसे आसान सोर्स हैं। रोजाना एक गिलास दूध, एक कटोरी दही या छाछ जरूर लें।
    हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, ब्रोकली, और चौलाई का साग भी कैल्शियम से भरपूर होते हैं।

प्रोटीन और फाइटोएस्ट्रोजन
कम हुए एस्ट्रोजन के प्रभाव को कम करने के लिए प्रोटीन और फाइटोएस्ट्रोजन से भरपूर फूड्स लाभदायक होते हैं।

    सोया और टोफू- सोयाबीन, टोफू और सोया मिल्क में आइसोफ्लेवोन्स नाम का कंपाउंड होता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन जैसा प्रभाव दिखाते हैं।
    अलसी के बीज- ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नन्स का भंडार हैं, जो हार्मोनल संतुलन में मददगार हैं।
    दालें और नट्स- चना, मूंग दाल, बादाम और अखरोट प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं, जो हड्डियों की मरम्मत के लिए जरूरी हैं।

विटामिन-के और मैग्नीशियम
कैल्शियम अकेले काम नहीं करता। उसे शरीर में सही तरह से अब्जॉर्ब होने और हड्डियों में जमा होने के लिए अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है।

    विटामिन-के- यह हड्डियों में कैल्शियम को बांधने का काम करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग और मोरिंगा को अपनी डाइट में शामिल करें।
    मैग्नीशियम- यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। कद्दू के बीज, बादाम, काजू और केला मैग्नीशियम के बेहतरीन सोर्स हैं।

विटामिन-डी
बिना विटामिन-डी के आप जितना भी कैल्शियम खा लें, वह ठीक से अब्जॉर्ब नहीं हो पाता।

    सूरज की रोशनी- सुबह की धूप विटामिन-डी का सबसे अच्छा और प्राकृतिक सोर्स है। रोजाना 15-20 मिनट धूप लेना जरूरी है।
    डाइट- अपनी डाइट में अंडे की जर्दी, फैटी फिश और विटामिन-डी से फोर्टिफाइड फूड्स को शामिल करें।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति