डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव, येरे अल्वारेज ने फैंस से की माफी, एथलेटिक बिलबाओ को झटका

मैड्रिड
एथलेटिक बिलबाओ के डिफेंडर येरे अल्वारेज ने एक प्रतिबंधित दवा के लिए डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। इस मामले में उन्हें यूईएफए द्वारा 10 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय येरे को कैरेनोन के लिए पॉजिटिव पाए  जाने के बाद निलंबित किया गया था। उनके शरीर में कैरेनोन नामक प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया। यह एक ऐसा पदार्थ है, जिसे अक्सर ड्रग्स छिपाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह दवा उस उपचार में मौजूद थी, जो उन्हें दो बार कैंसर से उबरने के बाद बालों के झड़ने की समस्या से जूझने के दौरान दिया गया था। मई में यूरोपा लीग सेमीफाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड से 3-0 की हार के बाद 30 वर्षीय खिलाड़ी का कैरेनोन के लिए परीक्षण पॉजिटिव आया था। येरे ने बताया कि वह 2022 से इस उपचार के लिए दवा ले रहे थे और उन्होंने क्लब के साथ इसकी पूरी जानकारी साझा की थी। उनकी प्रेमिका भी इसी तरह का उपचार ले रही थीं। हालांकि, यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले चरण से एक हफ्ते पहले उनकी दवाइयां खत्म हो गई थीं।

उन्होंने कहा, “मैंने अपनी पार्टनर की गोली लेने का फैसला किया, यह सोचकर कि इसका प्रभाव बिल्कुल वैसा ही होगा। मुझे नहीं पता था कि इसमें एक अलग पदार्थ है और यह प्रतिबंधित है।” येरे ने कहा, “मैं एथलेटिक प्रशंसकों और अपने साथियों से माफी मांगना चाहता हूं। ये महीने मेरे लिए जटिल रहे हैं। मैं सभी से माफी मांगता हूं। मैं इस स्थिति से गुजर रहा हूं, लेकिन इसमें आप सभी शामिल हैं।” उन्होंने यह भी घोषणा की है कि वह 2 अप्रैल, 2026, तक खेलने में सक्षम होने तक अपनी सैलरी छोड़ रहे हैं।

येरे ने 10 महीने के निलंबन को स्वीकार किया, जो पिछले साल टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर को डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर मिले तीन महीने के निलंबन से काफी लंबा है। उन्होंने कहा, “मुझे 10 महीने का निलंबन उचित लगता है। यह मेरी गलती थी, जिसे मैंने शुरू से स्वीकार किया है।”

येरे ने 2 जून को अस्थायी निलंबन स्वीकार किया था और सजा को उसी तारीख से लागू किया गया है। वह 2 अप्रैल, 2026 से फिर से खेल सकेंगे और 2 फरवरी, 2026 से प्रशिक्षण सत्रों में शामिल हो सकेंगे।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति