स्टैंड-अप पैडलिंग, काइटबोर्डिंग, काइटसर्फिंग, कयाकिंग और बीच ऑब्स्टेकल रेस होंगे मुख्य आकर्षण

तूतीकोरिन (तमिलनाडु)
भारत का बहुप्रतीक्षित ओशन स्पोर्ट्स फेस्टिवल – ‘कडल कोंडट्टम 2025’ – इस साल 12 से 14 सितंबर तक तमिलनाडु के तटीय शहर तूतीकोरिन में आयोजित होगा। यह तीन दिवसीय उत्सव समुद्री खेलों के रोमांच, अंतरराष्ट्रीय एथलीटों की भागीदारी और तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का शानदार संगम होगा। फेस्टिवल की प्रमुख स्पर्धाओं में स्टैंड-अप पैडलिंग, काइटबोर्डिंग, काइटसर्फिंग, कयाकिंग और बीच ऑब्स्टेकल रेस शामिल होंगी। पूर्व राष्ट्रीय काइटबोर्डिंग चैंपियन अर्जुन मोथा के नेतृत्व में और तमिलनाडु पर्यटन व राज्य सरकार के सहयोग से एक्वा आउटबैक द्वारा आयोजित यह महोत्सव भारत में ओशन-बेस्ड स्पोर्ट्स की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक बनने जा रहा है।

“वेयर ओसिन एडवेंचर मीट्स तमिल हेरिटेज” टैगलाइन के साथ यह आयोजन न केवल खेलों का उत्सव होगा बल्कि तमिलनाडु को भारत का प्रमुख ओशन एडवेंचर डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी साबित होगा। इस आयोजन में भारत और विदेशों से 150 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

वियतनाम, श्रीलंका, मालदीव समेत कई देशों के खिलाड़ी भारतीय एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, गोवा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी पदक की दौड़ में शामिल होंगे। हर खेल में जूनियर, सीनियर और ओपन डिवीजन की पुरुष और महिला श्रेणियां होंगी, जिससे उभरती प्रतिभाओं से लेकर अनुभवी पेशेवरों तक सभी को समान अवसर मिलेगा।

एक्वा आउटबैक के संस्थापक अर्जुन मोथा ने कहा,“कडल कोंडट्टम सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि हमारे महासागरों, हमारी संस्कृति और हमारे समुदाय का उत्सव है। हम चाहते हैं कि पूरी दुनिया तमिलनाडु को भारत के ओशन एडवेंचर के केंद्र के रूप में देखे। यह आयोजन नई पीढ़ी के एथलीटों को प्रेरित करेगा, अंतरराष्ट्रीय सहभागिता को बढ़ाएगा और खेल, पर्यटन व सतत विकास के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करेगा।”

‘कडल कोंडट्टम 2025’ केवल प्रतिस्पर्धी खेलों तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें आगंतुकों के लिए तमिलनाडु की पाक-परंपरा का परिचय कराने वाला कोस्टल फूड फेस्टिवल, सनसेट योगा सत्र, कैलिस्थेनिक्स और फिटनेस वर्कशॉप्स, बीच क्लीन-अप ड्राइव्स और ओशन अवेयरनेस प्रोग्राम्स भी आयोजित किए जाएंगे।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति