मैहर में ESIC–EPFO का संयुक्त सेमिनार, ‘SPREE 2025’ योजना पर दी गई विस्तृत जानकारी

सतना
 कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) शाखा कार्यालय सतना और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय सतना के संयुक्त तत्वावधान में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, मैहर में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ईएसआईसी के लाभों और विशेष अभियान स्प्री 2025 योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सेमिनार में लगभग 50 से 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें ठेकेदार और कर्मचारी संघ के सदस्य प्रमुख रूप से शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि स्प्री 2025 योजना एक बार का विशेष अवसर है, जिसके अंतर्गत ऐसे नियोक्ता और कर्मचारी जो अभी तक ईएसआईसी से पंजीकृत नहीं हैं, वे आसानी से कवरेज में आ सकते हैं।

जानकारी दी गई कि यह योजना 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। इसके तहत नियोक्ताओं को अपने प्रतिष्ठान और कर्मचारियों का पंजीकरण कराने के लिए कोई पूर्व निरीक्षण या रिकॉर्ड प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। नियोक्ता द्वारा घोषित तिथि को ही कवरेज के लिए स्वीकार किया जाएगा।

ईएसआईसी पंजीकरण ऑनलाइन माध्यमों से आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए ईएसआई पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल या एमसीए पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है।

क्या है उद्देश्य 

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य नियोक्ताओं और कर्मचारियों को ईएसआईसी के लाभ और स्प्री 2025 योजना के बारे में जागरूक करना रहा, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।
प्रतिभागियों ने आश्वासन दिया कि वे इस योजना का लाभ उठाने के साथ-साथ इसे अन्य लोगों तक भी प्रसारित करेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति