महिला क्रिकेट में नई पहल, ICC ने महिला एकदिवसीय विश्व कप में सभी महिला अधिकारी बनाने का किया निर्णय

दुबई
आईसीसी ने भारत और श्रीलंका में इस महीने के अंत में शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए बृहस्पतिवार को पहली बार सिर्फ महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। 

टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को गुवाहाटी में संयुक्त मेजबानों भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी। अंपायरिंग पैनल में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वृंदा राठी, एन जननी और गायत्री वेणुगोपालन को भी जगह मिली है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पहली महिला मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी चार सदस्यीय मैच रेफरी पैनल का हिस्सा होंगी। 

आईसीसी ने कहा कि क्लेयर पोलोसेक, जैकलीन विलियम्स और सू रेडफर्न की तिकड़ी अपने तीसरे महिला विश्व कप में अंपायरिंग करेगी। लॉरेन एजेनबैग और किम कॉटन दूसरी बार विश्व कप का हिस्सा होंगी। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, 'मैच अधिकारियों के पैनल में सिर्फ महिला अधिकारियों का शामिल होना ना केवल एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि क्रिकेट में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी की अटूट प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रतिबिंब भी है।' 

उन्होंने कहा, 'यह प्रतीकात्मक इशारे से कहीं आगे जाता है। यह दृश्यता, अवसर और सार्थक रोल मॉडल के निर्माण के बारे में है जो भावी पीढ़ियों को प्रेरित कर सकें।' कोलंबो सहित पांच स्थानों पर आठ टीमें इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। यह टूर्नामेंट दो नवंबर को समाप्त होगा। 

अधिकारी, मैच रेफरी: ट्रुडी एंडरसन, शैंड्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी, मिशेल परेरा। अंपायर: लॉरेन एजेनबैग, कैंडेस ला बोर्डे, किम कॉटन, सारा दंबनेवाना, शतिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्टे, जननी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसेक, वृंदा राठी, सू रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, गायत्री वेणुगोपालन, जैकलीन विलियम्स। 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति