फिल्मी परिवार से ताल्लुक, फिर भी 19 साल में कास्टिंग काउच का शिकार हुईं संयमी

मुंबई 

संयमी खेर के करियर को लगभग दस साल हो चुके हैं। एक तेलुगू फिल्म ‘रे’ से इस एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अब तक वह कई फिल्में और कुछ वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बताया कि जब करियर शुरू कर रही थी, स्ट्रगल कर रही थी तो उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। 

साउथ में काम करने के दौरान हुआ बुरा अनुभव 
संयमी खेर ने हाल ही में बॉलीवुड बबल से की गई बातचीत में कहा, ‘शुरुआती दौर में फिल्म इंडस्ट्री में एक एजेंट थी जिसने मुझे 19 या 20 साल की उम्र में एक तेलुगू फिल्म के लिए बुलाया था। उसने कहा कि तुम्हें पता है, तुम्हें समझौता करना पड़ेगा। तो मैंने उनसे पूछा कि मैम मैं समझ नहीं पा रही हूं कि आप क्या कह रही हैं? इस पर वह बोलीं, ‘देखो, तुम्हें समझना होगा।' तब मैंने कहा कि आपको लगता है कि मुझे इस रास्ते पर चलने की जरूरत है। मेरी अपनी लिमिट है, जिन्हें मैं अपनी जिंदगी में कभी पार नहीं करूंगी।’  

इन फिल्मों-वेब सीरीज में संयमी नजर आईं 
अब तक संयमी 'चोक्ड', 'अनपॉज्ड' और 'वाइल्ड डॉग' और 'हाईवे' जैसी साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह आर. बाल्की की फिल्म ‘घूमर’ में लीड रोल भी कर चुकी हैं। हाल ही में वह सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में भी नजर आईं। वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’, ‘ब्रीद’ और ‘फाडू’ में भी वह अहम किरदार निभा चुकी हैं। 

फिल्मी परिवार से है नाता 
50 के दशक की मशहूर अभिनेत्री उषा किरण संयमी खेर की दादी हैं। संयमी के पिता मॉडल रह चुके हैं। साथ ही संयमी की बुआ तन्वी आजमी भी नामी एक्ट्रेस हैं। संयमी की बड़ी बहन संस्कृति भी मराठी फिल्मों में एक्टिंग करती हैं। इस तरह संयमी का लगभग पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा है। 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति