गार्ड को बंधक बनाकर 8 मिनट में एटीएम लूट, बदमाशों ने उड़ाए 16.5 लाख रुपये

अजमेर

जिले के किशनगढ़ में गुरुवार देर रात बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर एसबीआई की एटीएम मशीन को उखाड़ लिया और स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के रूपनगढ़ रोड स्थित विश्वकर्मा स्कूल के सामने हुई। लूट की यह वारदात रात करीब 2:45 बजे अंजाम दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार एटीएम में करीब 16.5 लाख रुपये की नकदी थी।

पुलिस के अनुसार बदमाश स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने बूथ पर तैनात गार्ड बालकिशन शर्मा को पहले काबू में किया। गार्ड के हाथ रस्सी से बांध दिए और उसके बाद मुंह पर स्प्रे कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने महज 8 मिनट में एटीएम मशीन को उखाड़कर गाड़ी में डाल लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज में बदमाशों की स्कॉर्पियो नजर आई है, जिसके आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में 5 से 6 बदमाश शामिल थे।

पुलिस को वारदात के बारे में जानकारी देते हुए गार्ड ने बताया कि सभी बदमाशों ने अपने चेहरे पर स्कॉर्फ बांध रखे थे। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि गुरुवार शाम को ही बैंक की कैश वैन एटीएम में रुपये डालकर गई थी। ऐसे में बदमाशों को पूरी जानकारी थी और उन्होंने प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया।

बैंक प्रबंधन से एटीएम में मौजूद कुल नकदी की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने किशनगढ़ शहर के साथ-साथ जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है। हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि बदमाश प्रोफेशनल तरीके से वारदात को अंजाम देकर भागे हैं। उनके पीछे पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति