राम मंदिर में मॉरीशस पीएम ने किए दर्शन-पूजन, CM योगी ने दिखाई गर्मजोशी

अयोध्या 
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम अपने 30 सदस्यीय मंत्रियों-परिजनों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। प्रदेश सरकार की ओर से जिला प्रशासन ने डॉ. नवीन चंद्र का रेड कारपेट वेलकम किया। अयोधा एयरपोर्ट से राम मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

वाराणसी से चलकर प्रधानमंत्री डॉ. नवीन राम गुलाम, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या दोपहर सवा बारह बजे पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही उनको अयोध्या की संस्कृति से रूबरू कराया गया। भव्य स्वागत के बाद डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम पत्नी वीणा रामगुलाम एवं मंत्रियों- परिजनों के साथ राम मंदिर के लिए रवाना हुए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला 20 मिनट में राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश कर गया।

राम मंदिर में रामलला की पूजा-अर्चना के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र एवं उनके प्रतिनिधि मंडल ने राम दरबार में भी पूजा अर्चना की। अयोध्या राम मंदिर निर्माण की अद्यतन जानकारी लेने के बाद डॉ. नवीन चंद्र कुबेरेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में ही कुबेर टीला पर बने भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद डॉ. नवीन चंद्र वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में ही उनके अल्पाहार की भी व्यवस्था की थी । अयोध्या एयरपोर्ट पर उनको विदा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापस अयोध्या धाम पहुंच गए। सीएम योगी हरि गोपाल धाम में स्वामी हर्याचार्य की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच गए।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति