लिवर डैमेज के संकेत छिपे हैं पैरों में! जानें वो 8 लक्षण जिन्हें नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

लिवर शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो न केवल टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है, बल्कि डाइजेशन, हार्मोन बैलेंस और इम्युनिटी में भी अहम भूमिका निभाता है।

हालांकि, जब लिवर में गड़बड़ी या डैमेज होता है, तो इसका असर केवल पेट या स्किन तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों, खासकर पैरों में भी कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। ये संकेत समय रहते पहचानना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि अनदेखी करने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। तो आइए जानें लिवर खराब होने के वे कुछ लक्षण जो पैरों में महसूस होते हैं-

पैरों में सूजन

लिवर जब ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में फ्लूइड रिटेंशन होने लगता है, जिससे पैरों, टखनों और पंजों में सूजन आ जाती है। यह सूजन धीरे-धीरे बढ़ती है और आराम करने के बाद भी कम नहीं होती।

पैरों में खुजली

लिवर की बीमारी में बाइल (पित्त) का फ्लो प्रभावित होता है, जिससे शरीर में बाइल साल्ट्स जमा हो जाते हैं और इससे स्किन में खुजली महसूस होती है, जो अक्सर पैरों में अधिक होती है।

पैरों में दर्द और भारीपन

लिवर डैमेज के कारण टॉक्सिन्स शरीर में जमा हो जाते हैं, जिससे पैरों में भारीपन, सुन्नपन या दर्द महसूस हो सकता है।

नसों का उभरना

लिवर सिरोसिस की स्थिति में हार्मोनल असंतुलन होता है, जिससे पैरों में नीली नसें उभरने लगती हैं, जिन्हें स्पाइडर वेन्स कहा जाता है।

स्किन का पीला पड़ना

जब लिवर ठीक से बिलीरुबिन को प्रोसेस नहीं करता, तो शरीर में इसके लेवल बढ़ जाते हैं और इससे स्किन और आंखें पीली हो जाती हैं। पैरों की स्किन में भी पीलापन साफ दिखता है।

मांसपेशियों का कमजोर होना

लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों में शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं, जिससे पैरों में कमजोरी और थकावट महसूस होती है।
पैरों का रंग बदलना

लिवर की गड़बड़ी से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे पैरों का रंग नीला, बैंगनी या गाढ़ा पड़ सकता है।

झुनझुनी और सुन्नपन

लिवर खराब होने से नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है और इससे पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन की शिकायत होती है।

पैरों में दिखने वाले ये संकेत लिवर की किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं। अगर इनमें से कोई भी लक्षण लगातार बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है, जिससे समय रहते इलाज किया जा सके और लिवर की स्थिति को सुधारा जा सके।

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति