सूरजपुर : रजत महोत्सव अंतर्गत हरदिन हरघर आयुर्वेद अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का किया गया आयोजन

सूरजपुर

जिला प्रशासन के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी सूरजपुर  के मार्गदर्शन में रजत महोत्सव अंतर्गत हरदिन हरघर आयुर्वेद अभियान के तहत जनजागरूकता रैली  शासकीय कन्या उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर एवं स्वामी आत्मा नन्द विद्यालय सूरजपुर के छात्रों  के सहभागिता में स्पे. थेरेपी सेंटर सूरजपुर एवं विभाग  के अधिकारी कर्मचारियों के दल  द्वारा छ. ग. रजत महोत्सव के बारे में बताते हुए, आयुर्वेद परिचय देते हुए,आयुर्वेद एवं योग, प्राणायाम के दैनिक जीवन में उपयोगिता, रोग प्रतिरोधक घरेलु औषधि  की जानकारी देते हुए व आयुरविद्या से सम्बंधित सभी विषयों जैसे दिनचर्या, रात्रिचार्य, ऋतुचार्य, आहार विहार, सदवृत के बारे में बताते हुए छात्र छात्राओं को आयुर्वेद के महत्ता पर व्याख्यान दिया गया|
हरदिन हर घर आयुर्वेद जागरूकता रैली अग्रसेन चौक से जनपद कार्यालय एवं वापस स्कूल तक रैली के माध्यम से जनजागरूकता नारों के साथ अभियान का  सफल संचालन किया गया एवं नवाचार के तहत स्वास्थ्य जागरूकता सांप सीढ़ी खेल के आयोजन में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया|
कार्यक्रम में  संस्था के  डॉ कुलदीप द्विवेदी डॉ संतोष सिंह, डॉ अनीता पैकरा, वरिष्ठ व्याख्याता लिली नंदी, ए. के. टोप्पो, डी. सी. राम ,गुलाब झरी सिंह, दाऊ राम,धनसाय, श्रावण कुमार, समीर कुजूर एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी सहित कुल 9 वीं से 12 तक कुल 230 छात्रों की सहभागिता रही |

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति