‘होमबाउंड’ का इंतजार खत्म! ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म की रिलीज डेट घोषित

मुंबई 

जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर ‘होमबाउंड’ की दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहना हुई है. इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में गुड न्यूज है कि मेकर्स ने फाइनली इसकी रिलीज डेट शनिवार, 13 सितंबर यानी आज अनाउंस कर दी है. चलिए जानते हैं ‘होमबाउंड’ भारत और दुनियाभर के 

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?

‘होमबाउंड’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस
बता दें क टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे प्रेस्टिजियस इवेंट्स में प्रदर्शित हुई ‘होमबाउंड’ को शानदार रिव्यू मिले थे और यहां तक कि इसके लिए नौ मिनट तक खड़े होकर तालियां भी बजाई गईं. वहीं अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म मेकर नीरज घायवान की "होमबाउंड" 26 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है है, निर्माताओं ने शनिवार को इसकी घोषणा की.

फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी दुनिया भर में रिलीज़ अनाउंस की गई है. पोस्ट में इसका नया पोस्टर था जिस पर रिलीज़ की तारीख लिखी थी. वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "कोई भी एहसास आखिरी नहीं होता. होमबाउंड 26 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है."

होमबाउंड के बारे में
फ़िल्म की इमोशनल कहानी और ईशान के शानदार अभिनय, दोनों की काफ़ी तारीफ़ हुई है. इस फिल्म को ईशान के अब तक के करियर की बेस्ट फ़िल्मों में से एक बताया जा रहा है. होमबाउंड का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म निर्माता नीरज घायवान ने किया है.

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म उत्तर भारत के एक छोटे से गाँव के दो बचपन के दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं. उनका मानना ​​है कि वर्दी उन्हें आखिरकार वह सम्मान दिलाएगी जो उन्हें हमेशा से नहीं मिला. लेकिन जैसे-जैसे वे अपने लक्ष्य के करीब पहुँचते हैं, बढ़ती चुनौतियाँ और बढ़ते दबाव न केवल उनके दृढ़ संकल्प, बल्कि उनके रिश्ते की मज़बूती की भी परीक्षा लेने लगते हैं. इन दोनों दोस्तों का रोल विशाल जेठवा और ईशान खट्टर ने निभाया है. हाल ही में, यह फ़िल्म टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (TIFF) में प्रदर्शित की गई थी.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति