शहीदों का अपमान– पहलगाम हमले के पीड़ित की विधवा ने भारत-पाक मैच पर जताया विरोध

नई दिल्ली 
पाहलगाम आतंकी हमले में मारे गिए एक व्यक्ति की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने आगामी भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच का कड़ा विरोध किया है और सभी से मैच का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों के बलिदान की अनदेखी की जा रही है और पाकिस्तान जैसे आतंकी राष्ट्र के साथ क्रिकेट खेलना शहीद परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “BCCI को यह मैच स्वीकार नहीं करना चाहिए था। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रवादी कहे जाते हैं, लेकिन 1-2 को छोड़कर किसी ने भी आगे आकर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया। यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी कि देश के लिए खड़े हों। लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।”

उन्होंने सवाल उठाया कि मैच से मिलने वाला राजस्व किस काम आएगा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान उस पैसे का इस्तेमाल सिर्फ आतंकवाद के लिए करेगा। स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्टर भी सोचें कि क्या उनकी राष्ट्रीयता उन 26 परिवारों तक सीमित नहीं है? टीवी मत चालू करें, इस मैच का बहिष्कार करें।”

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार और BCCI पर निशाना साधा है। शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने पूछा – “क्या खून और क्रिकेट साथ-साथ बह सकते हैं?” महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा कि यह शहीदों और उनके परिवारों का अपमान है। शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने आरोप लगाया कि सरकार ने मैच को अनुमति देकर अपने दोहरे मानदंड उजागर कर दिए हैं।

उधर, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति