श्रीलंका ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, प्लेइंग 11 में वापसी की ये बड़ी खबर

आबू धाबी
एशिया कप 2025 का पांचवां मुकाबला आबू धाबी में खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें आमने सामने हैंछ श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका का यह पहला मुकाबला है तो बांग्लादेश दूसरे मैच में उतर रही है और जीत के साथ सुपर 4 का टिकट हासिल करना चाहेगी।

आबू धाबी की पिच का हाल
इस पिच के आंकड़ों की बात कि जाए तो यहां रन चेज करना आसान होता है। यही वजह है कि चरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिच पर थोड़ी घास है, मतलब बैक-लेंथ गेंदबाज़ी करने से बल्लेबाज़ों की मुश्किल बढ़ सकती है। पिच पर बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है। टॉस हारने के बाद लिट्टन दास ने कहा, "पहले बल्लेबाज़ी करने में कोई दिक्कत नहीं है, विकेट अच्छा लग रहा है। हमने पहले मैच में अच्छा क्रिकेट खेला था, हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। मैच जीतने के लिए आपको सब कुछ सही करना होगा। तस्कीन नहीं खेल रहे हैं और शोरीफुल की वापसी हुई है।
 
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, कप्तान चारिथ असलांका ने कहा, "हम गेंदबाज़ी करेंगे, पिच नई लग रही है, इसलिए हम गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। हम इस लय को बरकरार रखना चाहते हैं। एक कप्तान के तौर पर यह एक अच्छी चुनौती है और हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं। तीन ऑलराउंडरों के साथ 7-4 का कॉम्बो है। हसरंगा आज का मैच खेल रहे हैं।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
परवेज़ हुसैन इमोन, तंज़ीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर और कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तन्ज़ीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति