एमसीयू के मीडिया प्रबंधन विभाग में विशेष व्याख्यान : छात्रों ने सीखे कॉरपोरेट जगत के सफलता के गुर

भोपाल 
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के मीडिया प्रबंधन विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। मीडिया प्रबंधन द्वारा आयोजित सत्र में उद्योग जगत से जुड़े प्रख्यात विषय विशेषज्ञ एवं रोटरी क्लब ऑर्गनाइजेशन के श्री धीरन दत्ता ने छात्रों को कॉरपोरेट कार्यशैली, ग्राहक प्रबंधन, पूर्वाग्रह से बचने और लाभ की संभावनाओं को बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मीडिया प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अविनाश बाजपेयी के मार्गदर्शन और सभी प्राध्यापकों के विशेष सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। श्री दत्ता विद्यार्थियों को सक्रिय संवाद और टीम वर्क की महत्ता समझाते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए संचार और सक्रिय श्रवण दोनों ही अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को टीमों में विभिन्न सामूहिक गतिविधियाँ कराईं और बताया कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़ाव छात्रों के करियर निर्माण में कैसे सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा, “‘क्या फर्क पड़ता है’ और ‘बहुत फर्क पड़ता है’ इस अंतर को समझ लेना ही सफलता की असली कुंजी है।”इससे पूर्व विज्ञापन अभियान विशेषज्ञ एवं यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र व मध्या एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड संस्थापक सुशील अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विज्ञापन की बारीकियों पर प्रकाश डाला और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार डिजिटल एडवर्टाइजिंग एजेंसी की शुरुआत की जा सकती है और किस तरह सरकारी एवं कॉर्पोरेट विभागों से जुड़कर विज्ञापन के क्षेत्र में अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। सत्र के अंत में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक सुश्री मनीषा वर्मा ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति