अब शैम्पू, साबुन और जैम होंगे सस्ते, हिंदुस्तान यूनिलीवर ने किया दामों में बड़ा कटौती

नई दिल्‍ली
 आप भी अगर हर महीने डव शैम्पू, हॉर्लिक्स, किसान जैम या लाइफबॉय साबुन खरीदते हैं तो आपका खूब पैसा आने वाले समय में बचने वाला है. देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपने इन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स के दाम घटाने का ऐलान कर दिया है. नई कीमतें 22 सितंबर से लागू हो जाएगी. यह कदम सरकार के जीएसटी में कटौती करने के बाद उठाया गया है.

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अखबारों में विज्ञापन देकर यह रेट कम करने की जानकारी दी है. एचयूएल का कहना है कि संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) वाले नए पैक जल्द ही बाजार में पहुंच रहे हैं. कहीं-कहीं पर ग्राहकों को बढ़े हुए ग्राम वाले पैक भी मिल सकते हैं, यानी या तो आपको सस्ता दाम मिलेगा या फिर ज्यादा मात्रा उसी दाम में.

नई रेट लिस्‍ट
प्रोडक्ट                                                   पुराना रेट           नया रेट

डव शैम्पू (340 एमएल)                           ₹490           ₹435
हॉर्लिक्स (200 ग्राम)                                     ₹130           ₹110
किसान जैम (200 ग्राम)                           ₹90                  ₹80
लाइफबॉय साबुन (75 ग्राम × 4 पैक)          ₹68                 ₹60
डव से लेकर लाइफबॉय तक सब सस्‍ता

22 सितंबर से 340 एमएल की डव शैम्पू की बोतल ₹490 की जगह ₹435 में मिलेगी. बच्चों और बड़ों की पसंद हॉर्लिक्स का 200 ग्राम जार पहले ₹130 में मिलता था, वह ₹110 में उपलब्ध होगा. सुबह के नाश्ते में अक्सर इस्तेमाल होने वाला 200 ग्राम किसान जैम भी सस्ता हो गया है. इसकी कीमत ₹90 से घटाकर ₹80 कर दी गई है. इसके अलावा, हर घर में इस्तेमाल होने वाला लाइफबॉय साबुन (75 ग्राम × 4 पैक) भी अब ₹68 की बजाय ₹60 में मिलेगा.

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति