इंडियाज गॉट टैलेंट लौट रहा है, सिद्धू के साथ रंगारंग जज पैनल की उम्मीद

मुंबई 

टीवी पर इन दिनों रियलिटी शोज की भरमार है. टेलीविजन पर 'बिग बॉस', 'छोरियां चली गांव', 'सुपर डांसर' जैसे रियलिटी शो की धूम मची हुई है. इस बीच एक और पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' भी वापस लौट रहा है. शो का प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू नजर आ रहे हैं.

जल्द आएगा इंडियाज गॉट टैलेंट

नवजोत सिंह सिद्धू की प्रोमो में दमदार लाइन 'दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग',  उन लोगों की परेशानियों को दिखाती है जिन्हें समाज की सोच रोकती है. ये लाइन टैलेंट्स को प्रेरित करती है कि वो ऐसे बंधनों से ऊपर उठकर बिना किसी डर अपने सपनों का पीछा करें. इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले प्रोमो में आने वाले सफर की बस एक झलक दिखाई गई है, जिसमें टैगलाइन 'जो अजब है, वो गजब है' इस सीजन की असली रूह को बखूबी पेश करती है.

शो के बारे में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं, 'मैं उन टैलेंट्स को देखने के लिए उत्साहित हूं जो अनोखे, क्रिएटिव हैं और इतनी हिम्मत रखते हैं कि आम सोच को चैलेंज कर सकें. ये कमाल के टैलेंट्स न सिर्फ पूरे देश को हैरान करने वाले हैं बल्कि अनगिनत लोगों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित भी करने वाले हैं.'

'इंडियाज गॉट टैलेंट' का प्रीमियर 4 अक्टूबर 2025 से, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा. इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 19 का बोलबाला टीवी पर है. इस शो को सलमान खान एक बार फिर होस्ट कर रहे हैं. इसमें रोज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. इसके अलावा अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 17 और ओटीटी पर 'राइज एंड फॉल' भी चल रहा है. ऐसे में देखना होगा कि इतने रियलिटी शो की भीड़ में इंडियाज गॉट टैलेंट क्या कमाल करता है.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति