पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान: पोस्ट ऑफिस स्टाफ करेंगे आपके घर विज़िट : सिंधिया

मुरैना

शनिवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र भवन के भूमिपूजन अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब पासपोर्ट के लिए आपको कहीं चक्कर नहीं लगाना होगा, बल्कि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी आपके चक्कर लगाएंगे। अभी लोकसभा मुख्यालय पर सुविधा शुरू हो रही है, जल्द ही हर जिले में पासपोर्ट बनना शुरू होंगे। बता दें कि मुरैना में तीन माह में भवन बनकर तैयार होगा। यहां पासपोर्ट के 40 स्लाट मिलेंगे।

सिंधिया ने इस दौरान आयोजित सुकन्या समृद्धि योजना सम्मेलन में 27 सुकन्या हितग्राहियों को उपहार आदि भेंट करते हुए कहा कि एक मई 2025 से एक मई 2026 तक उनके संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी व अशोक नगर में जितनी बेटियां जन्म लेंगी, उनके सुकन्या खातों में सिंधिया परिवार राशि जमा कराएगा।

सिंधिया ने मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना, प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा्, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व पूर्व विधायकों से भी कहा कि वह भी अपने-अपने क्षेत्र की सुकन्याओं के खातों में राशि जमा कराने का बीड़ा उठाएं।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की आदत बन गई है कि देश को कैसे नीचा दिखाना है। सेना को कैसे नीचा दिखाना है। चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट पर कैसे प्रश्न उठाएं, उप राष्ट्रपति का कैसे असम्मान करें? यह कांग्रेस की नियति बन गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति