खानाबदोशों में भिड़ंत, दमोह स्टेशन पर चले लाठी और पत्थर

दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन पर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात स्टेशन के बाहर रहने वाले खानाबदोश समुदाय के लोगों में विवाद हो गया और इस विवाद के चलते एक दूसरे पर लाठी एवं पत्थरों से हमला किया गया। इस घटना के बाद स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों को जीआरपी द्वारा स्टेशन से बाहर किए जाने की कारर्वाई की गई।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की दरमियानी रात इन खानाबदोश समुदाय के कुछ पुरुषों ने शराब पीने के बाद आपस में विवाद शुरू कर दिया। विवाद में दोनों पक्षों पर लाठी और पत्थरो का खुलकर इस्तेमाल किया गया, जिससे एक व्यक्ति के सिर में चोट भी आई।
 
लगभग यह क्रम आध घंटे तक खुलेआम चलता रहा और दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट एवं गाली गलौज करते रहे। घटना के समय स्टेशन पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। वहीं दूसरी ओर इस दौरान उपस्थित किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बनाने के उपरांत उसे वायरल कर दिया।

जब तक पुलिस पहुंची वो भाग गए
उल्लेखनीय है कि स्टेशन पर जहां जीआरपी पुलिस की चौकी है और वहां पर जवान भी तैनात है। इसके अलावा आर पी एफ का पुलिस थाना भी बना हुआ है जिसमें पूरा स्टाफ रहता है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस द्वारा भी एक आरक्षक की स्थाई ड्यूटी स्टेशन पर लगाई गई है, लेकिन इसके बाद भी इस प्रकार का घटनाक्रम लगभग आधे घंटे तक खुलेआम चलता रहा। जब तक वहां पुलिस पहुंचती दोनों ही पक्ष के लोग घटनास्थल से फरार हो गए। हालांकि दोनों ही पक्षों में से किसी के द्वारा भी इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति