वापसी के संकेत: मायावती ने दिया अशोक सिद्धार्थ को चार राज्यों का कड़ा जिम्मा

लखनऊ 
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ के माफी मांगने के बाद हाल ही में पार्टी में उनकी वापसी कराई थी। अब उन्होंने अशोक सिद्धार्थ को केंद्रीय कोआर्डिनेटर बनाकर चार राज्यों का जिम्मा सौंप दिया है। अशोक सिद्धार्थ को हिमाचल, छत्तीसगढ़, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि इसके पहले बसपा में इस सेक्टर का काम रणधीर सिंह बेनीवाल देख रहे थे। अब उन्हें सेक्टर-चार का केंद्रीय कोऑडिनेटर बनाया गया है।

अब तक सेक्टर चार का काम देख रहे डॉ.लालजी मेधांकर को अब सेक्टर पांच का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं पूर्व विधायक अतर सिंह राव को सेक्टर छह की जिम्मेदारी मिली है। इसकी जिम्मेदारी पहले पूर्व विधायक धर्मवीर सिंह के पास थी। इन बदलावों के बीच सेक्टर एक में पूर्व सांसद रामजी गौतम और सेक्टर दो में पूर्व सांसद राजाराम पहले की तरह काम करते रहेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन की दृष्टि से देश भर में छह सेक्टर बनाए हैं। हर सेक्टर में तीन-चार राज्यों को रखा गया है। सेक्टर के केंद्रीय कोऑडिनेटरों के कामों की समीक्षा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद करेंगे।

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बडे़ कार्यक्रम की तैयारी
इसके साथ ही बसपा में इन दिनों पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बड़े कार्यक्रम की तैयारी है। इसमें कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि मायावती इस बार पंचायत चुनाव के जरिए 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों के लिए बड़ा संदेश देना चाहती हैं। कांशीराम की पुण्यतिथि नौ अक्टूबर को है। पार्टी इस दिन बड़ी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत जुटाने की तैयारी में है।

पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों का जायज़ा लिया था और इसे सफल बनाने के निर्देश दिया था। इस दिन बसपा लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैं। बसपा,सालों बाद इसमें अपनी ताक़त दिखाएगी। इस कार्यक्रम में मायावती के साथ आकाश आनंद भी रहेंगे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति