Gen Z का गुस्सा नेपाल में उफन पड़ा: 72 की मौत, 2000+ लोग घायल, देखें लाइव अपडेट

काठमांडू
नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध के खिलाफ हाल के Gen Z प्रदर्शनों में एक भारतीय नागरिक सहित कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले सप्ताह हुए भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए शॉपिंग मॉल और अन्य इमारतों से शव निकालने का काम जारी रखे हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता प्रकाश बुदाथोकी ने कहा कि शॉपिंग मॉल, घरों और अन्य इमारतों में, जहां आग लगाई गई थी या हमला हुआ था, वहां मारे गए कई लोगों के शव अब बरामद किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नेपाल में दशकों की सबसे भीषण हिंसा में कम से कम 2113 लोग घायल हुए हैं। कई सरकारी इमारतों, देश के सर्वोच्च न्यायालय, संसद भवन, पुलिस चौकियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित राजनेताओं के निजी घरों में आग लगा दी गई।

बता दें कि सोमवार (8 सितंबर) को प्रदर्शन के दौरान काठमांडू में संसद भवन पर धावा बोले जाने के दौरान पुलिस की गोलीबारी में कम से कम 19 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकतर छात्र थे। विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी सोमवार के प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों के विरोध में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए उनके कार्यालय में घुस गए थे।

ओली के इस्तीफे के बाद भी हिंसा जारी रही और प्रदर्शनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, सरकारी भवनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल पुलिस बल धीरे-धीरे काठमांडू घाटी में अपना अभियान फिर से शुरू कर रहा है, और जिन थानों और चौकियों में तोड़फोड़ या आगजनी हुई थी, वहां धीरे-धीरे काम शुरू हो रहा है।

गौरतलब है कि कि ओली की जगह पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है, जिन्हें 5 मार्च 2026 को होने वाले नए संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति