शिक्षक कमी का समाधान: MP में बच्चों की पढ़ाई अब Online Indirect Class से रुकेगी नहीं

ग्वालियर
कृषि महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी अब छात्रों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर ने इस समस्या का समाधान ढूंढते हुए ऑनलाइन इनडायरेक्ट क्लास योजना तैयार की है। योजना को अंतिम रूप देने कमेटी बनाई गई है, जो तकनीकी और शैक्षणिक ढांचा तैयार कर रही है, जिसके बाद इसे सभी पांचों कॉलेजों में लागू किया जाएगा।

छात्रों को समय पर मिलेगी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा
योजना के तहत यदि किसी कॉलेज में किसी विषय का शिक्षक उपलब्ध नहीं है, तो दूसरे कृषि महाविद्यालय के विशेषज्ञ शिक्षक को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा जाएगा। इससे छात्रों को समय पर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। ऐसी योजना लागू करने वाला कृषि विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला होगा। इससे ग्वालियर, इंदौर, सीहोर, खंडवा और मंदसौर स्थित कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय के छात्र लाभान्वित होंगे।
 
हर क्लास पर रहेगी नजर, लगाए जाएंगे सीसीटीवी
ऑनलाइन इनडायरेक्ट क्लास के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए क्लासरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति एवं गतिविधियों पर सीधी निगरानी रखी जा सकेगी। इससे शिक्षक की जवाबदेही तय होगी और पढ़ाई में लापरवाही नहीं होगी।

क्या है ऑनलाइन इनडायरेक्ट क्लास योजना?
एक कालेज के शिक्षक दूसरे कालेज के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे।
क्लासरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
हर कालेज में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जाएगा।
छात्रों की पढ़ाई का रिकार्ड और उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी।

सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अरविंद शुक्ला ने कहा कि योजना को अंतिम रूप देने के लिए कमेटी काम कर रही है। इसके बाद एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इसका फायदा छात्रों को मिलेगा। साथ ही शिक्षकों की निगरानी भी हो सकेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति