धरती कांपी, मगर हिम्मत न डगमगाई: नर्सों ने नवजातों को सीने से लगाकर बचाई जान

नगांव

असम में  शाम 4 बजकर 40 मिनट पर 5.9 रिएक्टर स्किल का भूकंप आया था. भूकंप के दौरान यहां नगांव जिले में अपनी जान की परवाह किए बगैर आदित्य नर्सिंग होम की नर्सें एनआईएसयू (NICU) में बच्चों की रक्षा करती नजर आईं. यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. इस वीडियो की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.

जान की परवाह किए बच्चों की रक्षा करती दिखीं नर्सें

5.9 रिएक्टर स्किल के भूकंप से जब सभी लोग घबराहट के मारे अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे थे. ठीक उसी वक्त एक ऐसा नजारा सीसीटीवी में कैद हुआ, जिससे यह साबित होता है कि मानवता अभी भी जीवित है. भूकंप के दौरान असम के नौगांव जिले के नौगांव स्थित आदित्य नर्सिंग होम में दो नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर NISU केयर वार्ड में मासूमों की रक्षा करतीं दिखीं.

हॉस्पिटल मैनेजमेंट की तरफ से यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. सीसीटीवी वायरल होने के बाद से ही लोगों में उन दोनों नर्सों के लिए सम्मान बढ़ गया. साथ ही लोगों ने दोनों नर्सों को पुरस्कार भी देने की घोषणा कर डाली. 

उदलगुरी था भूकंप का केंद्र

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि शाम 4.41 बजे आए भूकंप का केंद्र उदलगुरी ज़िले में था. भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी.

भूकंप के दौरान गुवाहाटी में दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकलते देखे गए थे. वहीं, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी लोगों ने झटके महसूस किए. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में भी लोग दहशत में अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलते देखे गए.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति