विधायक ध्रुव की घोषणा: NCC कैडेट्स के लिए ड्रोन खरीद हेतु 1 लाख रुपए सहायता

 गरियाबंद

 देवभोग के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संचालित इकलौते जूनियर एयर विंग एनसीसी कैडेट कोर के बीच पहुंचे विधायक जनक ध्रुव ने शनिवार सुबह कैडेट्स के साथ करीब दो घंटे बिताए. ड्रिल देखकर अपने पुराने दिन याद करते हुए उन्होंने कैडेट्स से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना. उड़ान प्रशिक्षण के लिए उपकरणों की कमी जानने पर विधायक ने ड्रोन खरीदी के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जिसे सुनकर कैडेट्स ने उनका अभिवादन किया.

विधायक ने जमीन पर बैठकर छात्रों के साथ किया नाश्ता
विधायक ध्रुव आज सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे. इसी दौरान आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में कैडेट्स ड्रिल कर रहे थे. यह नज़ारा देखकर विधायक खुद को रोक नहीं पाए और उनके बीच पहुंच गए. पूर्व खेल अधिकारी और स्कूल समय में एनसीसी कैडेट रहे विधायक ध्रुव ने नज़दीक जाकर सभी से परिचय लिया. इसके बाद वे छात्रों के साथ जमीन पर बैठकर नाश्ते में भी शामिल हुए. इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल गिरीश बेहरा भी मौजूद रहे.

विधायक ने कहा कि यह गौरव की बात है कि जिले का एकमात्र एयर विंग एनसीसी जूनियर कैडर देवभोग में मौजूद है. उन्होंने इसे छात्रों के उज्जवल भविष्य और ग्रामीण क्षेत्र में एनसीसी को नई दिशा देने वाला मील का पत्थर बताया. साथ ही संस्थान को वर्ष 2023 में स्थापित कराने वाले शिक्षक गणेश सोनी की सराहना भी की.

40 कैडेट जिन्हें ड्रोन देगा फ्लाइंग की बारीकियां
एनसीसी आफिसर गणेश सोनी ने बताया कि 20 सीनियर और 20 जूनियर मिलाकर यहां कुल 40 कैडेट हैं, जिसमें 19 गर्ल्स और 21 बॉयज है. सीनियर कैडेट को 22 रायफल में 10 राउंड फायर कर वेपन की ट्रेनिंग भी दी गई है. तकनीकी प्रेक्टिकल के लिए रायपुर हेड क्वाटर जाना होता है. विधायक ध्रुव के आर्थिक सहायता से ड्रोन आते ही प्रदेश के 25 जूनियर यूनिट में से देवभोग़ एयर विंग का इकलौता स्वयं का ड्रोन वाला इकलौता यूनिट हो जाएगा. फ्लाइंग की बेसिक जानकारी प्रायोगिक तौर पर मिलेगी. रिमोट से चलने वाले इस ड्रोन में पायलटिंग की बेसिक जानकारी के अलावा अक्षांश, देशांश की सटीक जानकारी, एक्जेक्ट लोकेशन पर लैंड करने की बेसिक जानकारी कैडेट को मिलने लगेंगे. ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति