दूसरे धर्म में शादी रचाने के बाद टूटी वन्नू डी’ग्रेट की दुनिया, पति के छोड़ जाने से फूट-फूटकर रोईं

मुंबई 

भोजपुरी इंडस्ट्री की चार्मिंग एक्ट्रेस वन्नू डी'ग्रेट की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आ गया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक शॉकिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर मनी मेराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि वो मेराज की वाइफ हैं, लेकिन शादी के बाद उन्हें धोखा मिला. उनका पति उन्हें छोड़कर भाग गया है. 

वन्नू डी'ग्रेट संग हुआ धोखा 
वन्नू डी'ग्रेट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर आपबीती सुनाई है. एक्ट्रेस ने दावा किया कि मनी मेराज ने उनसे शादी की है. लेकिन अब वो इस रिश्ते को मानने से इनकार कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मेराज आप जहां हैं, प्लीज वापस आ जाएं. आपके मम्मी-पापा से भी यही कहना है कि हम लोग पति-पत्नी हैं. 

'आपके मम्मी-पापा ने कहा था. इसलिए मैंने इस बात को छिपाकर रखा. लोग बोलते थे कि ये जिहादी है. मुसलमान है, सच्चा नहीं है. आपको एक दिन छोड़ देगा. लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी. तब भी नहीं मानती थी और आज भी नहीं मानती हूं कि मुसलमान है. इसलिए छोड़ देगा.' 

एक्ट्रेस का वीडियो सामने आने के बाद फैन्स के बीच हलचल मच चुकी है. हालांकि, एक्ट्रेस के आरोपों पर अब तक मनी मेराज या उनके माता-पिता का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. 

कौन हैं मनी मिराज
मनी मिराज ने इंस्टाग्राम रील्स से अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब वीडियो बनाने शुरू किए. फिर उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला. अब वो अपनी एक्टिंग और गानों से इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं. एक समय था जब वो चिकन बेचकर जिंदगी गुजार रहे थे. लेकिन भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई. 

वहीं वन्नू एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 756 हजार फॉलोअर्स हैं. वन्नू और मिराज के रिश्ते का सच क्या है. ये सिर्फ वही जानते हैं, लेकिन एक्ट्रेस का वीडियो शॉकिंग जरूर है. वो जिस तरह रो-रोकर अपने पति से वापस लौटने की गुहार लगा रही हैं. वो देखकर उनके फैन्स का दिल बैठा जा रहा है. 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति