टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव: 1 अक्टूबर से शुरू होंगी नई सुविधाएं, जानिए किसे होगा फायदा

नई दिल्ली
 भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. 1 अक्टूबर 2025 से रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार (Aadhaar) वेरिफिकेशन हुआ है. यह नियम IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगा.

इस फैसले के पीछे रेलवे का मकसद साफ है कि टिकट बुकिंग की शुरुआती रेस में असली यात्रियों को प्राथमिकता दी जाए. अक्सर देखा गया है कि टिकट खुलते ही एजेंट या सॉफ़्टवेयर की मदद से सीटें पहले से बुक कर ली जाती हैं, जिससे आम यात्रियों को परेशानी होती है. अब आधार वेरिफिकेशन के जरिए केवल असली यात्री ही तुरंत टिकट बुक कर सकेंगे.

तकनीकी बदलाव और प्रचार योजना

रेलवे ने सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) और IRCTC को तकनीकी बदलाव करने का आदेश दे दिया है. इसके साथ ही यात्रियों को नए नियमों की जानकारी देने के लिए बड़े पैमाने पर कैंपेन चलाया जाएगा. रेलवे मंत्रालय ने इस फैसले का सर्कुलर सभी डिविजन को भेज दिया है.

यात्रियों के लिए फायदा

इस बदलाव के बाद ऑनलाइन टिकटिंग में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है. सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को मिलेगा जिन्हें कई बार एजेंट्स के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता था. आधार लिंकिंग से एक ओर जहां धोखाधड़ी रुकेगी, वहीं वास्तविक यात्रियों को शुरुआती स्लॉट में सीट पाने का बेहतर मौका मिलेगा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम ई-टिकटिंग को और सुरक्षित बनाएगा और फर्जी अकाउंट से टिकट बुकिंग की प्रथा पर भी रोक लगाएगा. आने वाले समय में IRCTC आधार आधारित टिकटिंग को और मजबूत बनाने की योजना पर काम कर सकता है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति