समृद्धि और शांति के लिए पितृपक्ष में लगाएं ये पौधे

पितृपक्ष के दौरान घर पर तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से देवताओं और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पितृपक्ष में तुलसी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. साथ ही, 17 सितंबर को पड़ने वाली इंदिरा एकादशी पर भी तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है.

केले का पौधा भी पितृपक्ष के दौरान घर में लगाना शुभ माना गया है. केला भगवान विष्णु का प्रिय भोग है और उन्हें अर्पित किया जाता है. पितृपक्ष में केले का पौधा लगाने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती.

शमी का पौधा पितृपक्ष में घर पर लगाना बहुत शुभ माना जाता है. शमी का पेड़ पितरों और शनिदेव दोनों को प्रिय है. इस पौधे को लगाने से पितरों की कृपा बनी रहती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं. इसे घर के आंगन, छत या बालकनी में लगाना अच्छा माना जाता है.

पीपल का पेड़ पितृपक्ष में विशेष महत्व रखता है. पीपल के पेड़ में देवताओं और पितरों का वास माना गया है. पितृपक्ष के दौरान घर से थोड़ी दूरी पर पीपल का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है. साथ ही, पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत पुण्यकारी होता है. ध्यान रहे, घर के आंगन में पीपल का पेड़ लगाने से समस्याओं में वृद्धि हो सकती है, इसलिए इसे घर से दूर ही लगाना चाहिए.

आम का पेड़ भी पितृपक्ष में घर लाना शुभ माना गया है. श्राद्ध कर्म में आम के पत्तों का विशेष महत्व है. आम का पेड़ सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

 

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति