चलती बस में आग से मचा हड़कंप, जयपुर में हादसे के वक्त यात्रियों ने दिखाई सूझबूझ

जयपुर
 जयपुर में आज बड़ा हादसा हो गया. यहां सड़क पर दौड़ती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई. उस समय बस में करीब 30 लोग सवार थे. आग लगते ही बस में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को बुलाया. लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आधी बस जलकर राख हो चुकी थी. गनीमत रही कि आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई. बस में सवार यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया.

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस में आग लगने की यह घटना चैनपुरा इलाके की रेलवे क्रॉसिंग पर हुई. रोडवेज की यह बस जयपुर से निवाई जा रही थी. बस यात्रियों से पूरी भरी हुई थी. उसमें करीब 30 यात्री सवार थे. रेलवे फाटक के पास अचानक बस से धुंआ उठा और फिर आग की लपटें निकलने लग गई. यह देखकर चालक ने तत्काल बस को रोक दिया. लेकिन तब तक आग बस के आगे के हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी.

यात्रियों ने आनन-फानन में खिड़कियों से कूदना शुरू कर दिया
आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. यात्रियों ने आनन-फानन में खिड़कियों से कूदना शुरू कर दिया. बस में आग लगी देखकर वहां स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया. उन्होंने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए. बाद में तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची.

आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है
हालांकि फायर ब्रिगेड भी तत्काल ही वहां पहुंच गई थी. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि फायर ब्रिग्रेड के आने से पहले ही आधी बस जलकर खाक हो चुकी थी. बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. आग के कारण अधिकांश यात्रियों का सामान जल गया. आग किस वजह से लगी अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस और रोडवेज प्रशासन इसकी जांच में जुटा हुआ है. फिर प्रभावित यात्रियों को दूसरी बसों से रवाना किया गया.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति