तबादलों में गड़बड़ी: एक और लिस्ट जारी, आधे दिन में बदले फैसले

जयपुर

राजस्थान में आरएएस तबादलों की जंबो सूची जारी होने के एक दिन बाद फिर से एक और तबादला सूची जारी की गई। नई सूची में पिछली सूची के 6 तबादले निरस्त कर दिए गए। इसमें जोधपुर एडीएम मधुलिका सींवर, निशा मीणा-ज्वाइंट सेक्रेट्री हेल्थ डिपार्टमेंट, शिप्रा जैन एडीएम बस्सी, राम सिंह राजावत उपखंड अधिकारी दौसा, श्याम सुंदर बिश्नोई उपायुक्त जेडीए के तबादले पिछली सूची में किए गए थे। इनके तबादले निरस्त कर दिए गए हैं अब ये अफस अपनी मौजूदा पोस्ट पर ही काम करेंगे।

इसके साथ ही बुधवार देर शाम जारी की गई नई तबादला सूची में 41 अफसर और बदले गए हैं। इनमें मेघना चौधरी- अतिरिक्त महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक प्रशासन, अजमेर, भुवनेश्वर सिंह चौहान- अतिरिक्त जिला कलेक्टर, बालोतरा, तुलिका सैनी- संयुक्त सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर, डॉ. अनिल कुमार पालीवाल- रजिस्ट्रार, एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर लगाया गया है। वहीं संजय कुमार माथुर- अतिरिक्त कलेक्टर, जयपुर (पूर्व), प्रिया भार्गव- परियोजना निदेशक, एचएचएम, जयपुर लगाया गया है. जिसको लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए है।

पिछले साल भी इसी तरह अफसरों की तबादला सूची जारी कर उनमें से कई तबादले निरस्त कर दिए गए थे। इनमें आईएएस अफसरों की पहली ट्रांसफर लिस्ट पांच सितंबर को जारी की गई थी। इस सूची में 108 अफसरों को बदला गया था। लेकिन 22 सितंबर को पिछली सूची वाले 22 IAS अफसरों के ट्रांसफर फिर से कर दिए गए। वहीं, एक तबादला निरस्त भी किया गया। वहीं सितंबर 2024 में ही RAS अफसरों के भी लिस्ट जारी करने के कुछ दिन बाद दूसरी बार तबादले कर दिए गए। इसमें 6 सितंबर को भी 386 RAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। लेकिन नई लिस्ट में उनमें से कुछ ट्रांसफर निरस्त कर दिए गए

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति