धर्म परिवर्तन की चर्चा: राजस्थान में पादरी ने की बड़ी संख्या में लोगों की धर्मांतरण

जयपुर
 राजस्थान में पिछले सप्ताह ही जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ विधानसभा में कानून पारित हुआ है. उसके बाद श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ में एक पादरी की ओर से कराए जा रहे धर्म परिवर्तन का घिनौना खेल सामने आया. पादरी पोलिस बरजो ने पिछले कुछ बरसों में अनूपगढ में 450 लोगों का धर्म परिवर्तन कराकर हिंदू से ईसाई बना चुका है. एक पीड़ित ने अब पादरी के खिलाफ केस दर्ज कराया तो उसकी करतूत सामने आई. राजस्थान सरकार के नए धर्म परिवर्तन कानून के मुताबिक ऐसे अपराध के लिए संस्था का रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है. पचास लाख का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. पादरी को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है.

संदीप पहले हिंदू था. संदीप की शादी नहीं हो रही थी. संदीप ने अपनी ये पीड़ा अनूपगढ में ऑटो पार्टस की दुकान चलाने वाले आर्यन और विनोद को बताई. दोनों पिता पुत्र है. दोनों ने उसको पादरी पोलस बरजो से मिलवाया. उन्होंने संदीप से कहा कि बरजो तुम्हारी शादी करवा देंगे. पोलस बरजो ने बहला फुसलाकर और फिर यह कहकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया कि वो उसकी शादी करवा देगा. संदीप ने विरोध भी किया लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया. उसके बाद संदीप पुलिस के पास पहुंचा और बरजो तथा पिता पुत्र आर्यन तथा विनोद के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत कर केस दर्ज कराया.

हर महीने 20 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का टारगेट मिला हुआ है
पोलस बरजो पेशे से पादरी है. उसकी तनख्वाह प्रतिमाह महज 9 हजार रुपये है. वह फ्रेंडस मिशनरी प्रेयर बैंड नामक एक ईसाई मिशनरी संस्था के लिए काम करता है. इस संस्था का काम है हिंदुओं को लालच या किसी तरह से फंसाकर धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बनाना. इसी संस्था में हर पादरी के लिए धर्म परिवर्तन का टारगेट है. पोलस बरजो को हर महीने 20 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का टारगेट मिला हुआ है. पोलिस अब तक 450 का धर्म परिवर्तन करा चुका है. वो 2008 से इस संस्था में काम कर रहा है.

पुलिस अब पीड़ितों का पता लगाने में जुटी है
इस खुलासे के बाद हिंदुवादी संगठन गुस्से में है. विश्व हिंदू परिषद अनूपगढ़ के जिला मंत्री कृष्ण राव का आरोप है कि पोलस बरजो और यह संस्था लोगों को बहला फुसाकर कभी बीमारी ठीक करने के नाम पर तो कभी शादी जैसे झांसा देकर लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन करा रही है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वह उन पीड़ितों का पता लगा रही है जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कितना बड़ा है और इसे फंडिग कहां से हो रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति