मसूद इलियास का कबूलनामा: मसूद अज़हर था दिल्ली और मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड

नई दिल्ली

पाकिस्तान में आतंकवाद पर एक बड़ा खुलासा हुआ है. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने एक चौंकाने वाला कुबूलनामे किया है, जिसमें उसने दिल्ली और मुंबई हमलों के पीछे जैश प्रमुख मसूद अजहर का हाथ बताया है. कुबूलनामे में पाकिस्तान के बालाकोट और बहावलपुर में जैश के ठिकानों का भी जिक्र किया गया है. कश्मीरी ने कहा कि बालाकोट की मिट्टी ने मसूद अजहर के मिशन को चलाने के लिए ठिकाना दिया.

आतंकी इलियास कश्मीरी ने अपने कुबूलनामे में पाकिस्तान की पोल खोल दी है. उसने बताया कि बहावलपुर के जैश कैंप में मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल होने का आदेश सीधे जीएचक्यू यानी पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने अपने जनरलों को दिया था. यही नहीं, डीजी आईएसपीआर ने भी बहावलपुर और जैश-ए-मोहम्मद के बीच के लिंक को दबाने की कोशिश की थी.

कमांडर के कुबूलनामे से एक और बड़ी खबर सामने आई है. ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद आतंकी समूहों में भारी खौफ फैल गया है. कमांडर ने खुले मंच से 'मिशन-ए-मुस्तफा' के लिए अलग-अलग आतंकी समूहों को एकजुट होने की अपील की. उसने कहा कि कुछ लोगों ने जिहाद से इनकार कर दिया है, लेकिन वह बाकी के साथ मिलकर फिर से जिहाद को जिंदा रखना चाहता है.

जंग की वजह मसूद अजहर…

मसूद इलियास कश्मीरी ने कहा कि आज दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से लेकर दिल्ली के मोदी और इजरायल के नेतन्याहू तक, अगर कोई शख्सियत जंग की वजह बन रही है, तो वह मसूद अजहर है. उसने कहा कि 'अल-जिहाद' की आवाज नेतन्याहू तक जानी चाहिए. उसने लोगों से जिहाद को जिंदा रखने के लिए हाथ उठाकर नारे लगाने की अपील भी की.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति