स्मृति मंधाना ने World Cup से पहले जमाया शतक, रचा इतिहास, 15 शतक जड़ने वाली पहली महिला बनी स्मृति

नई दिल्ली 
2025 का महिला विश्व कप 30 सितंबर से शुरू होने वाला है. इसके पहले स्मृति मंधाना ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा है. उन्होंने मात्र 77 गेंदों में 100 पूरा किया. इसी के साथ उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जो आज तक एशिया की कोई महिला सुपरस्टार नहीं कर पाई. स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी इस पारी द्वारा अलग-अलग कमाल किए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा ताबड़तोड़ शतक
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे वनडे अंतर्राष्ट्रीय में स्मृति मंधाना ने धमाकेदार शुरुआत दी. मंधाना ने 77 गेंदों में 100 रन बना दिए. इसी के साथ वो भारतीय विमेंस क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे तेज वनडे शतक जड़ने में सफल हुई हैं. पहले पायदान पर भी उनका ही नाम है. उन्होंने इसके पहले आयरलैंड की महिला टीम के खिलाफ राजकोट में 70 गेंदों में शतक लगाया था. उन्होंने इसके बाद भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. टीम इंडिया की पारी के 33वें ओवर में ताहलिया मैक्ग्राथ की गेंद पर स्मृति कैच आउट हो गई. इसी के साथ 91 गेंदों में 117 रन बनाकर उन्होंने अपनी पारी का अंत कर दिया. उन्होंने कुल 4 छक्के और 14 चौके जड़े.

15 शतक जड़ने वाली पहली महिला बनी स्मृति
स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के साथ इतिहास रच दिया है. वो एशिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 शतक लगाए हैं. उन्होंने टी20 में एक और टेस्ट में 2 शतक जड़े थे. उन्होंने वनडे में 12वां शतक लगाया और इसी के साथ वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 15 लगा चुकी हैं. कोई भी अन्य एशियाई महिला ये कारनामा नहीं कर पाई हैं. वर्ल्ड कप से पहले उन्हें इस शतक से आत्मविश्वास मिलेगा.

वर्ल्ड में नंबर 1 बनने से कुछ कदम दूर
स्मृति मंधाना ने वनडे करियर का 12वां शतक लगा दिया है और वो अब महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली खिलाडियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर आ गई हैं. टॉप पर मेग लैनिंग हैं, जिन्होंने 15 बार 100 का आंकड़ा पार किया है. कुछ और शतक लगाकर इस लिस्ट में नंबर 1 बन सकती हैं. 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति