भारतीय खिलाड़ियों का जलवा: बुमराह, गिल और चक्रवर्ती ICC रैंकिंग में चमके

नई दिल्ली
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज छाए हुए हैं। टेस्ट में जहां जसप्रीत बुमराह नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं, वहीं वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत बनी हुई है। टी20 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा तो गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर हैं।
 
टेस्ट में जो रूट नंबर एक बल्लेबाज
टेस्ट में इंग्लैंड के जो रूट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर उनके हमवतन हैरी ब्रूक हैं। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग के टॉप 10 में भारत से सिर्फ 2 बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल 792 अंकों के साथ पांचवें और ऋषभ पंत 768 अंकों के साथ 8वें नंबर पर हैं।

जसप्रीत बुमराह टेस्ट में गेंदबाजी के शहंशाह
टेस्ट में गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह नंबर 1 के सिंहासन पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाडा हैं। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में बुमराह के अलावा कोई दूसरा भारतीय गेंदबाज नहीं है। मोहम्मद सिराज 15वें और रविंद्र जडेजा 17वें पायदान पर हैं।

ODI में बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी
ओडीआई में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर 1 पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा और तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। विराट कोहली चौथे नंबर पर मौजूद हैं। टॉप 10 में गिल, रोहित और कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर भी मौजूद हैं। वह 8वें नंबर पर हैं।

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव चौथे नंबर पर
वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज नंबर वन पर हैं। टॉप 10 में भारत के दो गेंदबाज हैं और दोनों ही स्पिनर हैं। कुलदीप यादव एक पायदान खिसककर चौथे पायदान पर मौजूद हैं। रविंद्र जडेजा 2 पायदान खिसककर 10वें नंबर पर हैं।

टी20 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा किंग
टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा नंबर एक पर हैं। फिल सॉल्ट दूसरे और जोस बटलर तीसरे पर हैं। भारत के तिलक वर्मा चौथे पायदान पर हैं। सूर्यकुमार यादव 7वें नंबर पर हैं।

टी20 में वरुण चक्रवर्ती नंबर 1 गेंदबाज
टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भी भारत के वरुण चक्रवर्ती नंबर एक पर हैं। वह पहली बार रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं। रवि बिश्नोई 8वें नंबर पर हैं।

टेस्ट में रविंद्र जडेजा और टी20 में हार्दिक पांड्या नंबर 1 ऑलराउंडर
टेस्ट में रविंद्र जडेजा दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर बने हुए हैं। वनडे में ऑलराउंडरों की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा टॉप पर हैं जबकि अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। टी20 में भारत के हार्दिक पांड्या दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति