दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, ‘होमबाउंड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई,

हाल ही में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी फिल्म 'होमबाउंड' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा – 'हमारे दिल का टुकड़ा आपके दिल में घर बनाए, पेश है होमबाउंड का ऑफिशियल ट्रेलर। 26 सितंबर से सिनेमाघरों में।'

 ट्रेलर में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा को बचपन के दोस्त के रूप में दिखाया गया है। दोनों का सपना है पुलिस अधिकारी बनना और इसके लिए वो मेहनत भी करते हैं। ईशान फिल्म में मोहम्मद शोएब का किरदार निभा रहे हैं, वहीं विशाल चंदन कुमार के रोल में हैं। इन दोनों दोस्तों के सपने और उनकी जद्दोजहद कहानी को आगे लेकर जाते हैं। दूसरी ओर जाह्नवी कपूर, विशाल यानी चंदन की प्रेमिका के रूप में नजर आती हैं। उनकी मौजूदगी से साफ नजर आता है कि वो दो दोस्तों के बीच अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

फिल्म का ट्रेलर यह साफ कर देता है कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि जीवन के संघर्ष और सपनों की कहानी भी है। मोहम्मद शोएब और चंदन कुमार जैसे युवाओं के सपनों की राह में आने वाली मुश्किलें, उनका एक-दूसरे के प्रति विश्वास और हालात से जूझने की ताकत फिल्म में दिखाई गई है। ‘होमबाउंड’ का सफर थिएटर तक आने से पहले कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स से होकर गुजरा है। वहां इसे बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। अब मेकर्स को उम्मीद है कि कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया फिल्म को सिनेमाघरों में भी मिलेगी। फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति