देर से शुरू होगा मुकाबला, पाकिस्तान टीम मैदान में तैयार

दुबई 
एशिया कप 2025 के 10वें मैच में आज पाकिस्‍तान टीम का सामना संयुक्‍त अरब अमीरात से होगा। यह टक्‍कर दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी। हालांकि, मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही थी। पाक टीम तय समय तक होटल से बाहर नहीं निकली थी। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि टीम मैच का बायकॉट कर सकती है। अब तय हो गया है कि पाकिस्‍तान टीम इस मैच को खेलेगी। मुकाबला 1 घंटे देरी से शुरू होगा।  

पाकिस्‍तान टीम रवाना
पाकिस्‍तान टीम ने आज होने वाले मुकाबले के बायकॉट का मन बनाया था। टीम लंबे समय तक होटल से बाहर नहीं आई। होटल में टीम बस लगा दी गई थी। उसमें खिलाड़ियों के किट बैग रखे गए, लेकिन खिलाड़ी बस में नहीं आए। कुछ खिलाड़ी टीम बस में सवार हो गए थे, लेकिन उन्हें अपने कमरों में वापस जाने के लिए कहा गया। अब बस होटल से स्‍टेडियम के लिए रवाना हो चुकी है। 

यूएई को होता फायदा
पाकिस्‍तान टीम आज का मैच नहीं खेलती तो यूएई टीम सीधे सुपर-4 में पहुंच जाती। पाकिस्‍तान टीम को अपने पिछले मैच में भारत के हाथों हार का समाना करना पड़ा था। वहीं यूएई ने पिछले मैच में ओमान को शिकस्‍त दी थी। ऐसे में आज का मैच किसी नॉक आउट से कम नहीं। जीतने वाली टीम जहां सुपर-4 में प्रवेश एंट्री, वहीं हारने वाली टीम का सफर समाप्‍त हो जाएगा।  
 
पाकिस्‍तान ने फिर की थी मांग
पाकिस्तान ने आज फिर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। आईसीसी ने जांच की और पाया कि एंडी ने कोई गलती नहीं की। पीसीबी की मांग ठुकरा दी गई जिसके बाद उसने बौखलाहट में टीम को अब तक नहीं भेजने का फैसला किया।

आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग को लेकर पाकिस्तान ने एशिया कप से हटने की धमकी दी थी। हालांकि, पीसीबी की यह मांग नहीं मानी गई। पाकिस्‍तान टीम अगर मैच का बायकॉट करती तो उसे 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 140 करोड़) का नुकसान उठाना पड़ सकता था।

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के सालाना राजस्व वितरण में पांच टेस्ट खेलने वाले देशों (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) को 15-15 प्रतिशत आवंटित किया जाता है। यह कुल कुल 75 प्रतिशत होता है, जबकि एसोसिएट देशों को शेष 25 प्रतिशत हिस्सा मिलता है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति