नोएडा को मिलेगी नई उड़ान: पीएम मोदी 30 अक्टूबर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली  
ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर को होगा। उद्घाटन के मद्देनजर जमीन पर तैयारियों का खाका खींचा जाना शुरू हो चुका है। कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जनसभा की व्यवस्था तक हर पहलू पर अधिकारियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एयरपोर्ट उद्घाटन में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। वह एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह व एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उड़ान के लिए तैयार एयरपोर्ट
जेवर में बन रहा यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एनसीआर का दूसरा और उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है और लगभग सभी प्रमुख हिस्से तैयार हो चुके है। अनुमान है कि अक्टूबर तक एयरपोर्ट उड़ानों के संचालन के लिए तैयार हो जाएगा।

आमंत्रण भेजा गया
प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रण भेजा गया है। फुल-स्केल ग्राउंड प्लानिंग अमल में लाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए न केवल जिला प्रशासन बल्कि राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग तालमेल के साथ काम कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान आने वाले अतिथियों की सुरक्षा, आगंतुकों की आवाजाही और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति